Saturday, February 2, 2019

Happy Birthday Nirhau / भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का जन्मदिन आज, सुनें निरहुआ के ये टॉप 10 गाने

Bhojpuri Gana : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम कौन नहीं जानता। इनके भोजपुरी गानों के लोग मानो दीवाने हैं, जब-जब इनके भोजपुरी गाने रिलीज़ हो जाते हैं लोगों में उन्हे सुनने के लिए मानो होड़ मच जाती है। बिहार की हर शादी में निरहुआ का गाना ना बजे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी खूब जचती है। ज्यादातर दोनों एक साथ फिल्मों में नज़र आते हैं। आज उसी शख्सियत यानि दिनेश लाल यादव का जन्म दिन है। 2 फरवरी, 1979 में जन्मे निरहुआ आज 40 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर उनके प्रशंसक उन्हे ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। लिहाज़ा हम भी दिनेश लाल यादव के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा लाए हैं। हम आपके लिए लाए हैं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ केवो टॉप 10 भोजपुरी गाने जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे। आज निरहुआ के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए इससे बढ़कर तो कुछ हो ही नहीं सकता कि उन्हे निरहुआ के एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने सुनने को मिले। तो आइए सुनाते हैं आपको दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के ये बेहतरीन गाने

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Gfgi4W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...