Friday, February 1, 2019

Interim Budget 2019 / आज पीयूष गोयल ने लोकसभा में पेश किया अंतरिम बजट, किसानों को दी बड़ी सौगात, आम बजट और अंतरिम बजट में ये है अंतर

Interim Budget 2019 /आज लोकसभा में अंतरिम बजट पेश हो गया है। इस बजट में किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सौगात दी गई है। जिससे सीधे सीधे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इस योजना से 2 हेक्टेयर की ज़मीन वाले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर साल 6 हज़ार रूपए सरकार उनके खातों में डालेगी। इसकी जानकारी लगभग सभी को है लेकिन अंतरिम बजट और आम बजट(Budget) को लेकर लोगों में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अंतरिम बजट क्या होता है(What is Interim Budget)..क्यों इस बार के बजट को अंतरिम बजट कहा जा रहा है...क्या बजट और अंतरिम बजट में कोई अंतर होता है? जैसे तमाम सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं जिनके जवाब उन्हे नहीं मिल पा रहे। इसलिए इन तमाम सवालों के जवाब देने के लिए ही हमने ये रिपोर्ट तैयार की है। यहां हम आपको बजट और अंतरिम बजट से जुड़ी तमाम बातें बताएंगे जिससे आपकी सारे सवाल क्लियर हो जाएंगे।अंतरिम बजट क्या है? (Meaning of Interim Budget)संविधान के अनुसार केन्द्र सरकार पूरे वित्तीय वर्ष(Financial Year) के अलावा भी आंशिक समय के लिए बजट पेश संसद में पेश करती है इसमें कुछ महीनों या फिर कुछ दिनों के राजस्व का लेखा जोखा तय होता है। उसे ही अंतरिम बजट या फिर वोट ऑन अकाउंट (Vote On Account) की संज्ञा दी जाती है। इसे मिनी बजट भी कहा जाता है।कब पेश होता है अंतरिम बजट?अंतरिम बजट कब पेश होता है इसको लेकर लोगों में काफी विरोधाभास है। लोग कन्फ्यूज़ है कि अंतरिम बजट आखिर क्यों अलग है और ये कब पेश होता है। दरअसल, अंतरिम बजट चुनावी साल में पेश होता है यानि जिस साल लोकसभा चुनाव होने हो उसी साल अंतरिम बजट पेश किया जाता है। 2019 में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2019) होने हैं और आज नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) अपना पाचवां और आखिरी अंतरिम बजट 2019 पेश करेगी। जो केवल नई सरकार बनने तक के राजस्व का लेखा-जोखा होगा। इसलिए इसे अंतरिम बजट कहा जा रहा है। ये केवल वित्तीय वर्ष के शुरूआती 4 महीनों का बजट होगा।अंतरिम बजट और आम बजट में अंतर (Diference Between Interim Budget and Full Budget)-सीधे सीधे शब्दों में समझे तो आम बजट पूरे वित्तीय वर्ष के राजस्व का लेखा जोखा होता है तो वही अंतरिम बजट एक सीमित अवधि के लिए पेश होता है।-आम बजट पूरे साल के लिए 1 फरवरी को पेश होता है जबकि अंतरिम बजट केवल चुनावी वर्ष में ही पेश होता है वो भी केवल सीमित अवधि तक-यूनियन बजट का आर्थिक सर्वेक्षण होता है जबकि अंतरिम बजट पेश होने के बाद कोई आर्थिक सर्वेक्षण नहीं होता।-आम बजट(Budget) या यूनियन बजट(Union Budget 2019)में बड़े खर्चों को शामिल किया जाता है जबकि अंतरिम बजट में बड़े खर्च का प्रावधान नहीं है।यहाँ आप पा सकते है Union Budget 2019 की अधिक जानकारी2019 Budget Live Speech के लिए क्लिक करें

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2HHYRfK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...