नई दिल्ली. इस साल का वेलेंटाइन वीक अपने सफर के आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है। ये सात दिन जिसे वेलेंटाइन सप्ताह भी कहा जाता है, ताउम्र के कुछ अहसास अपने आप में समेटे होते हैं। कुछ यादें जिसे आप सहेज कर रखना चाहते हैं। रोज़ डे से शुरू होता है ये सफर और फिर ठीक आठंवे दिन होता है वेलेंटाइन डे। हर दिन खास होता है और इन दिनों के अपने नाम और मायने होते हैं। ऐसा ही एक दिन आता है किस डे। जो हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। लिहाज़ा आज इस दिन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इन दिन का महत्व भी इसके नाम से जाहिर है। एक प्यार भरा स्पर्श जो अपने आप में काफी है जज्बातों को आवाज देने के लिए। ये भावनाएं प्रेम प्रकट करने का ज़रिया हैं।किस डे: हर किस का अपना महत्व (Why Do People Kiss)किस डे जो अपने आप में खास है। इसके जरिए आप उस शख्स के प्रति अपना स्नेह, समर्पण और अपनत्व जाहिर करते हैं जो आपके जीवन में बहुत खास महत्व रखता है।हर किस कुछ कहता है (Types of Kiss)माथे पर किस करना: यह बताता है कि आप उस शख्स को कितना स्नेह करते हैं। यह भी कि आप जीवन में उसकी भावनाओं को ठेस ना पहुंचाने का संकल्प ले चुके हैं।चीक किस: यानी गाल पर किस करना। यह भी उस शख्स को यह बताने की कोशिश है कि उसका आपके जीवन में कितना महत्व है और आप उससे कितना स्नेह रखते हैं।हाथों पर किस: इसके जरिए आप यह बताते हैं आप उस शख्स के प्रति कितने समर्पित हैं। उसका कितना सम्मान करते हैं।एयर किस: इसे आमतौर पर फ्लाइंग किस कहा जाता है। यानी दूर से ही किस का रूप बनाना और उसे सामने वाले की तरफ हवा के जरिए पैगाम भेजना।कैसे शुरू हुआ किस?किस को लेकर आमतौर पर दो थ्योरीज हैं। कुछ एंथ्रोपोलोजिस्ट्स ये मानते हैं कि यह कुदरती यानी नैसर्गिग प्रक्रिया है प्रेम या स्नेह को प्रकट करने की। दूसरी ओर कुछ एंथ्रोपोलोजिस्ट्स दूसरा नजरिया रखते हैं। इनकी मानें तो यह किस फीडिंग से शुरू हुई। इसको समझते हैं। दरअसल, किस फीडिंग उस प्रक्रिया या प्रॉसेस को कहा जाता है जब एक मां अपने शिशु को अपने मुंह से भोजन कराती थी। इसमें मां पहले कुछ भोजन अपने मुंह में लेती है। इसके बाद उसे अच्छे से चबाती है और फिर इस चबाए हुए भोजन को आहिस्ता-आहिस्ता बच्चे के मुख में किस की शक्ल में पहुंचा देती है। यह पुराने दौर की बात है और तब किया जाता था जब बच्चे अपने दांत से भोजन को चबाने में सक्षम नहीं हो जाते थे।दैनिक भास्कर की किस डे फोटो गैलरी पर कर सकते हैं क्लिकअगर आप भी किस डे से संबंधित फोटो, कोट्स , इमेज , पिक या फिर वीडियो खोज रहे हैं तो दैनिक भास्कर की किस डे फोटो गैलरी पर क्लिक कर सकते हैं।इमेज, वीडियो, कोट्स को बना सकते हैं किस डे वाट्सऐप स्टेटसइन किस डे इमेज , कोट्स और वीडियो को आप किस के मौके पर व्हाट्सएप स्टेटस भी बना सकते हैं। इस दौर में हर खास मौके के हिसाब से वॉट्सएप स्टेटस लगाना ट्रेंड है। लिहाजा, ऐसे कोट्स और इमेज सर्च किए जाते हैं जिन्हें वॉट्सएप स्टेटस बनाया जा सके। किस डे फोटो गैलरी में जाकर वो सब पा सकते हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SqHdSs
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment