Wednesday, February 6, 2019

Live Score IND vs NZ 1st T20/न्यूजीलैंड की पहले टी20 में तेज शुरुआत, 14 ओवर के बाद स्कोर 146/2

New Zealand vs India 1st t20 Live Score - NZ vs Ind Live Cricket Match Updates/वेलिंग्टन. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज (India vs New Zealand T20I series) आज से शुरू हो रही है। आज रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया वनडे सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाने के बाद टी20 सीरीज (New Zealand vs India T20s) जीतकर दौरे को खत्म करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पलटवार के इरादों के साथ मैदान पर उतरेगी। यह मैच वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां एक आंकड़े पर जरूर गौर करना चाहिए। टी20 में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड जबरदस्त है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं और इनमें से 6 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। दो मैच भारत ने जीते हैं और ये दोनों ही मुकाबले अपनी जमीन पर जीते गए। हालांकि, टीम इंडिया ने अब तक इसी तरह के आंकड़ों को चुनौती देते हुए साबित किया है कि ये अब वो टीम नहीं है। वनडे सीरीज में जीत इसका उदाहरण है। एक बार फिर नियमित कप्तान विराट कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। यानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी के साथ ही बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन करना होगा। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा इस मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) को टी20 में डेब्यू का मौका दे सकते हैं। ये देखना रोचक होगा कि टीम इंडिया इस मैच में तीन विकेट कीपर बल्लेबाजों के साथ उतरती है या अकेले एमएस. धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ही टीम का हिस्सा होंगे। ये सवाल इसलिए क्योंकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और दिनेश कार्तिक भी टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं। जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) भी टीम में शामिल नहीं हैं लिहाजा तेज गेंदबाजी की कमान भुवी और शमी के हाथों में होगी। खलील अहमद को अंतिम 11 में जगह मिलेगी या नहीं, ये देखना होगा। Dainikbhaskar.com आपको इस मैच के LIVE SCORE AND UPDATES ON IND vs NZ 1st T20 दे रहा है।लाइव टेलिकास्ट कहां (Live Telecast and Live Streaming IND vs NZ)टी20 सीरीज के तीनों मैच का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। अगर आप इंग्लिश कॉमेंट्री के साथ मैच देखना चाहते हैं इसके लिए Star Sports 1 और Star Sports 1 HD पर जाएं। और अगर आप हिंदी कॉमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो इसके लिए Star Sports Hindi और Star Sports Hindi HD पर जाएं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप Hotstar पर जा सकते हैं। इसके अलावा Dainikbhaskar.com पर आपको इन मैचों के लाइव अपडेट्स मिलेंगे।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2WKwd0U
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...