Sunday, February 17, 2019

Mirza Ghalib Shayari / मिर्ज़ा ग़ालिब की पुण्यतिथि; ये है उनकी कुछ मशहूर शेर-ओ-शायरी

नई दिल्ली. मिर्ज़ा ग़ालिब (Mirza Ghalib) यानी उर्दू अदब का वो नाम जिसके बिना शेर-ओ-शायरी की कहानी ना शुरू होती है और ना खत्म। आप जिन्हें मोहब्बत से ग़ालिब कहते हैं उनका असल नाम मिर्जा असद-उल्लाह बेग खान था। उनका जन्म आगरा में हुआ। उनके पिता के निधन के बाद चाचा ने उनका पालन पोषण किया। कहते हैं कि 11 साल की उम्र से ही मिर्ज़ा ग़ालिब ने शायरी शुरू कर दी और ख्याति फैलने लगी। अपनी शायरी में वो अपना नाम या मिर्ज़ा लिखते थे या ग़ालिब। लिहाजा, बाद में वो मिर्ज़ा ग़ालिब के नाम से ही मशहूर हो गए। मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर उनके बहुत बड़े कद्रदान हुए। खुद जफर भी शायरी किया करते थे। इसलिए दोनों की खूब बनती। लेकिन ये वो दौर था जब देश में मुगलिया सल्तनत अपने बुरे दौर से गुजर रही थी। एक वक्त ऐसा भी आया जब अंग्रेजी सत्ता के आगे मुगल सेना हार गई और इसके साथ ही शायरी का वो दौर भी काफी हद तक थम गया। बहरहाल, इस ग़ालिब ने जो लिखा वो आज तक इतिहास के पन्नों में दर्ज है।वो दौर सुनहरा था और ग़ालिब जो शेर कहते थे, उनके अपने मायने होते थे। 15 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि होती है। ग़ालिब आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस दौर में हुआ करते थे। यहां हम आपको उनके कुछ बेहद मशहूर शेर दे रहे हैं। एक नजर डालिए और लुत्फ लीजिए इस शायरी का। कितने आसान तरीके से वो अपने जज्बात या कल्पनाओं को कागज पर उतार देते थे। वहीं आप दैनिक भास्कर पर मिर्ज़ा ग़ालिब कोट्स इमेजेज (Mirza Ghalib Quotes Images) भी प्राप्त कर सकते है।मिर्ज़ा ग़ालिब शायरी (Mirza Ghalib Shayari)आ ही जाता वो राह पर गालिबकोई दिन और भी जिए होतेउस अंजुमन-ए-नाज की क्या बात है गालिबहम भी गए वां और तेरी तकदीर को रो आएकुछ तो पढ़िए कि लोग कहते हैंआज गालिब गजल-सरा न हुआआईना क्यूं न दूं कि तमाशा कहें जिसेऐसा कहां से लाऊं कि तुझ सा कहें जिसेइश्क मुझ को नहीं वहशत ही सहीमेरी वहशत तेरी शोहरत ही सहीइस सादगी पे कौन न मर जाए ऐ खुदालड़ते हैं और हाथ में तलवार भी नहींउन के देखे से जो आ जाती है चेहरे पर रौनकवो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा हैकोई उम्मीद बर नहीं आतीकोई सूरत नजर नहीं आतीमौत का एक दिन मुअय्यन हैनींद क्यूं रात भर नहीं आतीआगे आती थी हाल-ए-दिल पे हंसीअब किसी बात पर नहीं आती।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2X3w1Kk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...