Monday, February 25, 2019

PM Modi Live/ कुंभ स्नान के बाद मोदी ने सफाई कर्मियों के पैर धोए- उनका सम्मान किया, कुछ देर में संतों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली/प्रयागराज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रयागराज और गोरखपुर के दौरे पर थे। गोरखपुर के बाद वो प्रयागराज पहुंचे। यहां कुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षयवट की पूजा की। बाद में बड़े हनुमानजी की दर्शन किए। पीएम मोदी ने कुंभ में स्वच्छग्रहियों के पैर धोए। इन्ही सफाईकर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर कुंभ में स्वच्छता की ऐसी मिसाल कायम की जो पहले कभी नहीं देखी गई।बता दें कि आमतौर पर नवरात्रि के दौरान कन्याओं के पैर धोकर और उनके पूजन से पुण्य लाभ लिया जाता है। मोदी ने यहां कुंभ के दौरान स्वच्छग्रहियों के पैर धोकर ना सिर्फ उनका आशीष ग्रहण किया बल्कि एक संदेश भी दिया। इस दौरान सफाई कर्मचारी कुर्सियों पर बैठे थे जबकि मोदी नीचे एक पटले पर बैठे थे। बाद में पीएम ने इन्हें सम्मानित भी किया। मोदी साधु-संतों से मुलाकात करने वाले हैं। प्रयागराज के पहले मोदी गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इसके साथ ही पीएम नेप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैश ट्रांसफर स्कीम को लॉन्च किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा-पीएम ने कहा- जिन किसानों को पहली किश्त नहीं मिली है उन्हें आने वाले हफ्तों में ये किश्त मिल जाएगी। किसानों के लिए पहले की सरकारों ने बातें तो बहुत कीं, कागजों पर योजनाएं भी बनाईं। लेकिन उनकी योजना किसानों को सशक्त करने की नहीं, बल्कि उनको छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाने की थी। उनकी योजना कभी किसानों का भला करने की नहीं थी।मोदी ने कहा- हमारे लिए भी किसान कर्ज माफी आसान थी। हम भी ये रेवड़ी बांट सकते थे और चुनाव में लाभ हासिल कर सकते थे। लेकिन हमें इस तरह का अपराध नहीं करना था। कर्ज माफी से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होता।Dainikbhaskar.com आपको पीएम के इस दौरे पर लाइव अपडेट्स दे रहा है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhzumU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...