नई दिल्ली. वेलेंटाइन वीक का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है और इस हफ्ते में हर दिन खास होता है। रोज डे से शुरू होने वाला वेलेंटाइन वीक आगे बढ़ रहा है और अब प्रॉमिस डे आ चुका है। इस दिन का महत्व इसके नाम से ही साफ हो जाता है। प्रॉमिस यानी वादा और प्रॉमिस डे यानी वादों का दिन। लेकिन क्या वादे करना ही सबकुछ है। क्या वादा कर लेना ही काफी है। हर शख्स का लाजिमी सा जवाब होगा नहीं। और यह सही भी है क्योंकि वादे अगर किए जा रहे हैं तो फिर उनको निभाना भी जरूरी है। बिना वादे निभाए इनको करने का कोई महत्व नहीं। आखिर रिश्तों की बुनियाद ही परस्पर विश्वास और भरोसे पर टिकी होती है। जाहिर सी बात है कि वादे कर रहे हैं तो फिर इनको निभाने की भी जरूरत होती है। हम यहां आपको कुछ प्रॉमिस डे कोट्स और प्रॉमिस डे वीडियो दे रहे हैं। इसके अलावा अगर आप अपने वॉट्सएप स्टेटस में इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। यहां प्रॉमिस डे जुड़ी इमेजेस यानी तस्वीरें भी हैं जो बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड और दोस्तों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। तो वादे और उनको निभाने के इरादे लेकर इस सफर पर आप हमारे साथ चल सकते हैं। मन में ये ठानकर कि अगर वादा यानी प्रॉमिस किया है तो फिर इसे उतनी ही शिद्दत से निभाएंगे जरूर। यहां ये याद रखिए कि किसी भी रिश्ते की बुनियाद ही वादे और उनको निभाने के इरादे होते हैं। हम वादों को जितनी ईमानदारी से पूरा करेंगे, जिंदगी में प्रेम और भरोसा भी उतना ही होगा।सवाल ये नहीं कि आप वादा किससे, क्या और कैसे कर रहे हैं। सवाल ये है कि क्या आपने ये वादे सोच समझकर किए हैं या नहीं। ये इसलिए भी जरूरी है कि वादे करने से पहले हम ये जान लेना जरूरी होता है कि इन्हें पूरा करने का तरीका क्या होगा। अकसर देखा गया है कि वादे तो खूब किए गए लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया गया। अंजाम अच्छा नहीं होता। वादे टूटते हैं तो भरोसा टूटता है और जब भरोसा टूटता तो फिर रिश्तों में भी वो जान नहीं रह जाती जिसके लिए वो जाने जाते थे। लिहाजा वादों के साथ कई बार रिश्ते भी टूट जाते हैं। अगर रिश्ते ही टूट जाएंगे तो फिर जिंदगी कितनी नीरस हो जाएगी? ये कल्पना वाली बात है। इसलिए जब भी वादे करें तो ये भी याद रखें कि इन्हें पूरा कैसे करेंगे। ताकि इन खूबसूरत रिश्तों की महकास जिंदगीभर आपके जीवन को महकाती रहे।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Sjx3TE
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment