Sunday, February 10, 2019

Promise Day Quotes / प्रॉमिस डे पर अपनों को भेजें ये कोट्स हिंदी में, प्रॉमिस डे यानी वादे करने और उनको निभाने का प्रण लेने का दिन

नई दिल्ली. वेलेंटाइन वीक यानी वेलेंटाइन सप्ताह चल रहा है। इसका पांचवा दिन होता है बहुत खास। इस दिन को प्रॉमिस डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन आप अपने करीबियों से कुछ खास वादा करते हैं। जिससे आप वादा कर रहे हैं या जो आपसे वादा कर रहा है, वो दोनों ही खास हैं। इसके लिए जरूरी है कि वादा या वादे जरूर किए जाएं लेकिन इससे भी जरूरी है कि वादे सिर्फ करने पर सीमित ना रह जाएं। ज्यादा जरूरी ये है कि वादे करने के साथ ही इनको निभाने का प्रण भी किया जाए। ये वादे कोई अपनी गर्लफ्रेंड से, कोई बॉयफ्रेंड से, कोई पति से, कोई पत्नी से और कोई किसी खास दोस्त से करता है। बात फिर भी वही, वादा कर रहे हैं तो फिर ये भी प्रण करें कि जो वादा कर रहा है वो उसे हर कीमत पर निभाएगा जरूर। क्योंकि ये बहुत जरूरी इसलिए भी है कि रिश्ते वादों, इरादों और फिर उनके पूरे होने पर टिके होते हैं। यहां हम आपको कुछ कोट्स दे रहे हैं, जो आप इस प्रॉमिस डे पर अपनों को भेज सकते हैं।प्रॉमिस डे कोट्स हिंदी मेंबहुत अकेला सा लगता है कभी-कभी दुनिया मेंलगता है कि अकेले जा रहे हैं किसी अंतहीन सफर परतुम मिल गए हो और दूर से आवाज दी हैअब वादा करो कि यूं ही सदाएं देते रहोगे हमें उम्रभर।हम उनमें से नहीं जो वादा करें और भूल जाएंफूल है तो खुशबू भी होगी, दोनों जुदा कहां होते हैंआज तुमसे एक वादा मैं भी कर रहा हूं हमनवां मेरेया तो जिंदगी हरपल तुम्हारे साथ होगी, या फिर होगी ही नहीं।गुलाब से सीखिए कि वादा निभाने का तरीका क्या हैजानता है कि कांटों से दामन बचाकर गुजारना है जिंदगीफिर भी उसे कोई गिला नहीं कुदरत के इस कानून सेहम भी गुलाब से हैं, चलेंगे तुम्हारे साथ रास्ता फिर कैसा भी हो।जिंदगी हर पल एक सवाल करती आई हैहंसते दिखे हम तो फिर गम देती आई हैतुम एक वादा करो आज इस मौके पर हमसेमुस्कराने की वजह बनोगे- दुनिया तो गम देती आई है।रिश्तों की उम्र तय होती है वादे निभाने सेबारिश तय होती है काले बादलों के छा जाने सेहर रास्ते पर साथ चलेंगे आपके, मंजिल कोई भी होजिंदगी सांसों से नहीं, चलती है आपके साथ आने से।ये प्रॉमिस है हमाराना छोड़ेंगे कभी साथ तुम्हाराजो गए तुम हमें भूल करले आएंगे पकड़ के हाथ तुम्हाराHappy Promise Dayहर पल के रिश्ते का वादा है तुमसेअपनापन कुछ इतना ज्याद है तुमसेकभी ना सोचना की भूल जाएंगे तुम्हेंज़िंदगी भर का साथ देंगे ये वादा है तुमसेHappy Promise Dayअपने दिल में तुझे बिठाएंगे हमअपनी हर ख़ुशी तुझ पे लुटाएंगे हमतेरे साथ तेरी परछाई बन करआखिरी साथ तक तेरा साथ निभाएंगे हमHappy Promise DayI can not promise to solve all your problems, but I can only promise that I will never let you face them alone. trust me dear. Happy Promise Dayon this day Promise me that you will never leave me alone.on this day i just want to say, Some things you don't have to promise. You just do. Happy Promise Dayअगर आप अपने साथी से बिना कुछ कहे हैप्पी प्रॉमिस डे विश करना चाहते है तो सिर्फ हैप्पी प्रॉमिस डे इमेजेज भेज कर भी कर सकते है.

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2TDbvxP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...