Saturday, February 9, 2019

Propose Day Date 2019 / आज है प्रपोज़ डे उनसे करें अपने प्यार का इजहार वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है

Happy Propose Day 2019: बस यूं समझ लीजिए कि ‘जैसा नाम वैसा काम’, यानी कुछ समझने या समझने का जरूरत बचती नहीं है। वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी, 2019 से शुरू हो चुका है।इसका पहला दिन होता है रोज डे और दूसरा दिन जाना जाता है प्रपोज डे (Propose Day) । यानी आप अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं।ये भावनाएं पत्नी, प्रेमिका , मां , बहन किसी के लिए भी हो सकती हैं।इस प्रपोज को आप निवेदन कहें या फिर इल्तजा या गुज़ारिश लेकिन मकसद एक है। और वो है अपने दिल की बात को उस शख्स से बेझिझककहना जिसे आप अपना दोस्त, साथी या हमसफर बनाना चाहते हैं। इसलिए इस दिन को प्रपोज डे (Happy Propose Day 2019) कहा जाता है।प्यार को खोजना नहीं पड़ता...मशहूर अमेरिकी एक्टर लोरेटा यंग (Loretta Young) ने एक बार कहा था- प्यार वो चीज नहीं जिसकी तलाश की जाए, प्यार तो खुद आपको तलाश कर लेता है। उनकी बात को ही आगे बढ़ाते हैं और इसे Propose Day से जोड़ते हैं। अगर प्यार ने आपको तलाश कर ही लिया है तो फिर वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी Propose Day पर उनके प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। अगर आप उनसे सीधे-सीधे अपने दिल की बात नहीं के सकते तो उन्हें आप कुछ प्रपोज डे कोट्स Propose Day Quotes भी भेज सकते है जो आपके दिल की बात उन तक पहुंचा देंगे। ये जरूरी है कि वो आपके मन की बात समझते हों। क्योंकि इस रास्ते पर आप अकेले नहीं चल सकते। जाहिर सी बात है, उनका साथ होना जरूरी है।ये भी कर सकते हैं...अगर आपको उनसे पहली मुलाकात का दिन और जगह याद है तो इस दिन उसी जगह जा सकते हैं। यानी उस दिन का पूरा घटनाक्रम आप उनसे शेयर करते हुए प्रपोज कर सकते हैं। दुनिया के कई देशों में इन दिनों Propose Day पर टेक्स्ट नोट्स और पजल भेजने का तरीका अपनाया जाता है। इसमें आप अपने काउंटरपार्ट से सवाल करते हैं और फिर इस सिलसिले को बढ़ाते हुए आखिर में उससे दिल की बात कह देते हैं। अगर आपको और उनको संगीत का शौक है तो गुनगुनाते हुए भी दिल की बात किसी रोमांटिक जगह पर की जा सकती है।Propose Day Quotes और Images के लिए क्लिक करें

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SdiAc1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...