Sunday, February 17, 2019

Pulwama Attack News Live/मोदी बोले- जो आग लोगों के दिल में है, वही आग मेरे दिल में भी है; अलगाववादियों से सुरक्षा छीनी गई

श्रीनगर/नई दिल्ली. कश्मीर केपुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवानों की शहादत से देश में गुस्सा है और सरकार एक्शन में नजर आ रही है। एनएसए अजीत डोभाल ने शनिवार को एक बेहद अहम बैठक की। इसमें रॉ चीफ अनिल कुमार धस्माना, आईबी के एडिश्नल डायरेक्टर अरविंद कुमार, होम सेक्रेटरी राजीव गौबा शामिल हुए। कश्मीर के तमाम अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई है। यह बहुत बड़ा कदम है जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुलवामा हमले के मास्टर माइंड का नाम राशिद गाजी है। वो पाकिस्तान का रहने वाला है और दक्षिण कश्मीर में ही छुपा हुआ है। उसके साथ एक और आतंकी कामरान भी है। इसके पहले, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं शुक्रवार की बात दोहराना चाहता हूं। पुलवामा हमले के गुनहगार चाहे जहां छुपे हों, वो बच नहीं पाएंगे। इसके पहले शुक्रवार कोप्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्युरिटी यानी सीसीएस की बैठक हुई। पीएम ने शहीदों को परिक्रमा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने तमाम सुरक्षा बलों के प्रमुखों के साथ एक मैरॉथन मीटिंग की। शनिवार को एक अहम खबर पाकिस्तान से भी आई। वहां सऊदी प्रिंस की यात्रा की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही थी। लेकिन उनका दौरा एक दिन टल गया। खबरें ये भी हैं कि सऊदी भारत की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहता इसलिए ये दौरा टल सकता है। अमेरिकी एनएसए जॉन बोल्टन ने कहा- भारत को अपनी रक्षा का पूरा हक है। और हम भारत के साथ हैं। शनिवार को ही ऑल पार्टी मीटिंग हुई और इसमें तमाम दलों ने सरकार को समर्थन का भरोसा दिया। पुलवामा हमले के बाद देश गुस्से में है लेकिन पंजाब के मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने बातचीत की पैरवी की। नतीजा ये हुआ कि कांग्रेस ने तो कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन सोनी टीवी ने उन्हें कॉमेडी शो से बाहर कर दिया।Dainikbhaskar.com आपको पुलवामा आतंकी हमले के बाद हो रहे घटनाक्रम पर live updates दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2GF9KwJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...