Friday, February 22, 2019

Samsung Galaxy S10 Launched /सैमसंग ने Galaxy S10 के साथ s10 फोल्डेबल फोन लॉन्च किया, जानिए प्राइस और फीचर्स

नई दिल्ली. सैमसंग ने अपना नया फोन सैमसंग गैलेक्सी एस 10 (Samsung Galaxy S10) ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं और इसीलिए इसका इंतजार भी किया जा रहा था। इसमें 6.1 इंच का QHD+ Dynamic एमोलेड कर्व्ड स्क्रीन है। ट्रिपल लेंस रियर कैमरा है। इसे बनाने में 16MP f/2.2 अल्ट्रा वाइड लेंस, 12MP f/2.4 टेलिफोटो लेंस और 12MP के लेंस लगे हैं। गैलेक्सी एस 10 का डिजाइन भी नया है। इसकी स्क्रीन पर पंच होल दिया गया है और ये 10MP के फ्रंट फेसिंग कैमरा के तौर पर काम करता है। इतना ही नहीं दुनिया में पहली बार अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी डिसप्ले में है।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 प्राइस भारत में (Galaxy s10 Price in India)गैलेक्सी एस 10 को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। हालांकि, भारत में ये कब से उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी, ये जानकारियां अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कीमत का अनुमान दुनिया के दूसरे देशों के आधार पर लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह करीब 899 यूएस डॉलर का फोन है। इस लिहाज से भारत में इसकी कीमत करीब 64 हजार रुपए हो सकती है। हालांकि, फिर साफ कर दें कि भारत में इसकी कीमत को लेकर तस्वीर कुछ दिन बाद या संभवत: अगले महीने ही सामने आ पाएगी।Dainikbhaskar.com इस लॉन्चिंग पर आपको अपडेट्स दे रहा है।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 प्लस प्राइस और फीचर्स (Samsung Galaxy s10 Plus Price and Features)सैमसंग गैलेक्सी एस 10 प्लस प्राइस भारत में क्या होगा इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है लेकिन अमेरिका में इसकी कीमत $999.99 है। अगर इसको इंडियन करंसी में देखें तो ये फोन करीब 71,320 रुपए का होगा। अगर सैमसंग गैलेक्सी एस 10 प्लस फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 12 जीबी रैम और 1जीबी स्टोरेज है। साथ ही डुअल रियर कैमरा सेटअप, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट और 4,100mAh की बैटरी इस फोन के खास फीचर्स हैं।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई प्राइस और फीचर्स (Samsung Galaxy s10e Price and Features)सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई प्राइस 749 डॉलर तय की गई है। भारत में इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के दौरान ही पता चलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई फीचर्स की बात करें तो 2 रियर कैमरा है और फोन में 6GB रैम और 8GB रैम के दो वेरिएंट हैं। 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट और 3,100mAh की बैटरी भी इसके फचर्स में शुमार है।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 5जी प्राइस और फीचर्स (Samsung Galaxy s10 5G Price and Features)सैमसंग गैलेक्सी एस 10 5जी में 6.7 इंच की स्क्रीन, 4500mAh की बैटरी,4 रियर कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। जिसमें फेस रिक्गनेशन भी किया जा सकेगा। इसकी कीमत का तो अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अनुमान है कि ये फोन 96 हज़ार तक को होगा। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी वाला ये फोन कई मायनों में अपनी रेंज के दूसरे फोन से अलग है।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 फोल्ड प्राइस और फीचर्स (Samsung Galaxy s10 Fold Price and Features)सैमसंग का पहला फोल्डेबल और 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है, जिसे गैलेक्सी फोल्ड नाम दिया गया है। 4.6 इंच का ये फोल्डेबल फोन खुलने के बाद 7.4 इंच की टैबलेट में तब्दील हो जाता है जिसकी कीमत रखी गई है 1.41 लाख रुपए। फोल्डेबल होने के अलावा 6 कैमरे गैलेक्सी फोल्ड के खास फीचर्स हैं। ये फोन 4 रंगों में मिलेगा। सबसे खास बात ये कि ये स्मार्टफोन एक साथ 3 ऐप को सपोर्ट करता है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SclAR3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...