नई दिल्ली. सैमसंग ने बुधवार रात अपने जो नए फोन लॉन्च किए हैं, उनकी टेक वर्ल्ड के अलावा आम लोगों में भी चर्चा हो रही है। सैमसंग के इन नई लॉन्चिंग में एक फोन पर खास तौर पर नजर है। ये है सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई (Samsung Galaxy S10e)। इसके साथ गैलेक्सी एस 10 और गैलेक्सी एस 10 प्लस भी लॉन्च किए गए हैं। गैलेक्सी एस 10 ई में 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन है। इसकी स्क्रीन फ्लैट है। इसके अलावा इसका डिजाइन करीबन वैसा ही है जैसा इसके साथ लॉन्च किए गए बाकी दोनों फोन का है। इसमें भी पंच होल सेल्फी कैमरा दिया गया है।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई प्राइस भारत में (Samsung Galaxy s10e Price in India)सैमसंग के बुधवार को लॉन्च किए गए फोन की कीमत को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई प्राइस के बारे में हम साफ कर दें कि ये गैलेक्सी एस 10 और गैलेक्सी एस 10 प्लस से सस्ता होगा। लॉन्चिंग के वक्त अमेरिका में यह फोन $749 का मिलेगा। इंडियन करंसी के लिहाज से इसकी कीमत डॉलर के आधार पर करीब 53, 490 रुपए होगी। हालांकि, सही कीमत का पता तभी लग पाएगा जब ये भारतीय बाजार में आएगा।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई फीचर्स (Samsung Galaxy s10e Features)कीमत में फर्क है तो जाहिर है सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई फीचर्स में भी कुछ अंतर होगा। गैलेक्सी एस 10 सीरीज की प्रीमियर रेंज में तीन बैक कैमरा दिए गए हैं। जबकि एस 10 ई में दो रियर कैमरा हैं। एक 16 एमपी अल्ट्रा वाइड जबकि दूसरा 12 एमपी वेरिएबल अर्पचर के साथ है। यानी इसमें 12 एमपी टेलिफोटो लेंस वाला कैमरा नहीं है जो एस 10 और एस 10 प्लस में दिए गए हैं। फोन में 6GB रैम और 8GB रैम के दो वेरिएंट हैं। वहीं, ये 128GB और 512GB दो अलग स्टोरेज में मिलेगा। 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट और 3,100mAh की बैटरी दी है। ये गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करेगा।सैमसंग गैलेक्सी एस 10 ई के लॉन्च इवेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GSSjZz
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment