नई दिल्ली. आज 14 फरवरी है और ये वो दिन है जब दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में वेलेंटाइन डे (Valentine Day) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का उन लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है जब वो किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या किसी व्यक्ति विशेष को ये बताने की कोशिश करते हैं कि वो उससे कितना स्नेह करते हैं। वेलेंटाइन डे दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है। फिलिपींस और यूरोप के कुछ देशों में इस मौके पर सामूहिक विवाह भी होते हैं। बहरहाल,भावनात्मक तौर पर एक रिश्ते की शुरुआत का दिन है वेलेंटाइन डे। इसे हर उम्र और हर आयुवर्ग के लोग सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी यह दिन मना रहे हैं और चाहते हैं किसी वीडियो के जरिए अपने जज्बात जाहिर करें तो वेलेंटाइन डे वीडियो (Valentine Day Video) यहां है। वेलेंटाइन डे पिक्स (Valentine Day Pics) और वेलेंटाइन डे इमेजेस (Valentine Day Images) चाहते हैं तो वो भी आपके लिए खासतौर पर मौजूद हैं। अगर किसी के लिए गिफ्ट खरीदने जा रहे हैं तो वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज (Valentines Day Gift Ideas) यहीं आपको मिल जाएंगे। और अगर आपको किसी खास वेलेंटाइन डे डील (Valentine Day Deals) की तलाश है तो भी परेशान ना हों। स्पेशल वेलेंटाइन डे डील्स की जानकारी भी यहां आपको मिल जाएगी। बहरहाल, चलते हैं आगे। और आपको बताते हैं कि आखिरी वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, इसका इतिहास और मायने क्या हैं?क्या है वेलेंटाइन डे, क्यों मनाया जाता है? (Valentine Day meaning)वेलेंटाइन डे को दुनिया के ज्यादातर देशों में प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसको लेकर एकराय तो नहीं है लेकिन कुछ संदर्भ जरूर मिलते हैं। 270 ईसवी की बात है। रोमन साम्राज्य में एक राजा हुआ। नाम था क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय। कहा जाता है कि वो प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। उसका माननाथा कि प्रेम या शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। उसी राज्य में संत वेलेंटाइन भी हुए। उन्होंने इस आदेश का विरोध किया तो क्लाउडियस ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। इसके बाद से इसी दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि वेलेंटाइन को जेल में बंद कर दिया गया था और उन्होंने वहां से जेलर की बेटी को एक खत लिखा। वो लड़की संत वेेलेंटाइन को बहुत मानती थी।इस खत के अंत में संत ने‘फ्रॉम योर वेलेंटाइन’ लिखा था। एक ब्रिटिश वेबसाइट के मुताबिक, इस जेलर की बेटी की आंखों में रोशनी नहीं थी और संत वेलेंटाइन के चमत्कार और प्रार्थना सेउसकी आंखों में रोशनी आ गई थी। बहरहाल, ऐसी कई कहानियां वेलेंटाइन से जुड़ी हैं या कहें प्रचलित हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2tk9Fqd
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment