Saturday, February 16, 2019

Valentines Day Deals 2019/ जानिए वैलेंटाइन्स डे पर अमेज़न फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ऑनलाइन ecommerce वेबसाइट पर क्या ऑफर है

नई दिल्ली. वेलेंटाइन डे आ चुका है और इसे जो लोग सेलिब्रेट करना चाहते हैं वो तैयारियों में जुटे हुए हैं। आप उनको गिफ्ट देना चाहते हों या वो आपके लिए कोई तोहफा लाना चाहते हों। दोनों तरफ मशक्कत इस बात पर होती है कि आखिर गिफ्ट दिया जाए तो क्या दिया जाए? एक अहम सवाल आपके बजट से भी जुड़ा होता है। हर कोई चाहता है कि वो ऐसा तोहफा खरीदे जो पाने वाले को सच्ची खुशी का अहसास कराए। और ये तोहफा उसकी जिंदगी को एक खास मकाम दे।यहां हम आपकी मुश्किल आसान करने की कोशिश करते हैं। अगर आप ऑनलाइन ऑर्डर करना चाहते हैं तो इसके लिए कई ऑप्शन हैं। आपको एक ही जगह महिला या पुरुषों के लिए शानदार गिफ्ट्स और साथ ही वैरायटी भी मिल जाएगी। आप चाहें तो स्नैपडील (snapdeal.com), अमेजन (amazon.in) या फिर फ्लिपकार्ट (flipkart.com) जैसी ऑनलाइन कंपनियों पर जाकर अपने गिफ्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं। ये कंपनियां वेलेंटाइन डे के मौके पर खास ऑफर्स भी लेकर आई हैं जोआपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकती है।वैलेंटाइन्स डे पर पुरुषों के लिए गिफ्ट? (valentine day gifts for him)अगर आपको मेन्स एसेसरीज या गिफ्ट्स लेने हैं तो अमेजन (amazon.in) पर वेलेंटाइन डे ऑफर मौजूद हैं। यहां पैनासोनिक का ट्रिमर 1339 रुपए का है। अगर वो फिटनेस पर ज्यादा फोकस करते हैं फिर ईको फिटनेस बैंड है। इसकी कीमत 2490 रुपए है। ब्राउन कलर में स्विस मिलिट्री लेदर वॉलेट भी है जो फिलहाल सिर्फ 528 रुपए का है। एडीडास का 5 डियो का सेट सिर्फ 725 रुपए में यहां मौजूद है। अगर आप किसी महिला या पुरुष के लिए रिस्ट वॉच खरीदना चाहते हैं तो स्नैपडील पर फिलहाल 40% डिस्काउंट मौजूद है। अगर आर्ट के शौकीन हैं और चाहते हैं कि ऐसा ही कोई गिफ्ट आपको उनके लिए खरीदना है तो आर्चीज पर शानदार स्कल्पचर्स यानी मूर्तियां अवेलेबल हैं। ये अलग-अलग गेस्चर में हैं। कीमत 800 से 3000 रुपए के बीच है।वैलेंटाइन्स डे पर महिलाओं को क्या गिफ्ट दे? (valentine day gifts for her)अगर गर्लफ्रेंड या फिर पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले ये याद करें कि उनको क्या पसंद है। उनका फेवरेट कलर क्या है। इससे आपको गिफ्ट सिलेक्ट करने में काफी आसानी हो जाएगी। ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आपको अपने बजट के हिसाब से कई गिफ्ट्स मिल जाएंगे। इसमें कपल्स कॉफी मग, टेडी कपल, परफ्यूम्स या डियो, जूलरी और पेंडेंट शामिल हैं। चाहें तो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी अवेलेबल है। इसके अलावा क्राफ्टी हैंडबैग और कई ब्यूटी प्रोडक्ट हैं। यानी आप जिस रेंज और जिस तरह की चीज उन्हें गिफ्ट करना चाहते हैं वो सब यहां मौजूद हैं।वैलेंटाइन्स डे पर अमेजन पर क्या ऑफर है? (Valentines day offer on amazon)वेलेंटाइन डे पर अगर आप अमेजन के जरिए गिफ्ट ऑर्डर करना चाहते हैं तो फिर इसकी लंबी रेंज है। यहां पैनासोनिक का ट्रिमर 27% डिस्काउंट के साथ 1939 रुपए में मिल रहा है। ईको फिटनेस बैंड पर करीब 38% डिस्काउंट ऑफर है और ये 2490 रुपए में अवेलेबल है। अगर महिलाओं के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो भी अच्छे ऑफर हैं। फास्टट्रैक मोनोग्राम एनालॉग वॉच 17% डिस्काउंट के साथ 1719 रुपए की है। अगर इकोनिक का हेयर ड्रायर गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह 28% डिस्काउंट के साथ 1110 रुपए का है। एक और खूबसूरत ऑफर पिंक लिएनो पेरर्स का स्लिंग हैंड बैग है। इस पर 70% का बंपर डिस्काउंट है और ये फिलहाल सिर्फ 749 रुपए में अवेलेबल है।वैलेंटाइन्स डे पर फ़्लिपकार्ट पर क्या ऑफर है (Valentines day offer on flipkart)फिल्पकार्ट पर भी वेलेंटाइन डे के लिए कई गिफ्ट्स मौजूद हैं। खास बात ये कि अगर आप कम बजट में भी अच्छा और खूबसूरत गिफ्ट लेना चाहते हैं यहां ये सुविधा आपको मिलेगी। कपल मग सेट पर करीब 70% डिस्काउंट हैं और ये मात्र 419 रुपए में अवेलेबल हैं। एक और शानदार गिफ्ट आईडिया है मी एंड यू कुशन और मग सेट का। वेलेंटाइन डे के मौके पर स्पेशल ऑफर है। आप चाहें तो इस पर मिलने वाले 63% डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। फिलहाल इसकी कीमत है सिर्फ 1104 रुपए।वैलेंटाइन्स डे पर स्नैपडील पर क्या ऑफर है (Valentines day offer on snapdeal)ऑनलाइन कंपनी स्नैपडील के साथ भी आप वेलेंटाइन डे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। खासतौर पर फ्लॉवर्स, चॉकलेट गिफ्ट पैक, टैडीज या फिर परफ्यूम्स के लिए। यहां कुछ प्रोडक्ट्स जैसे परफ्यूम्स पर 80% तक डिस्काउंट है। महिला और पुरुषों के लिए स्पेशल रिस्ट वॉच हैं जिन पर फिलहाल 40% ऑफ है। यहां एक प्रोडक्ट आपका ध्यान खासतौर पर खींचेगा और ये है रिमोट कंट्रोल्ड ड्रोन। इसकी कीमत फिलहाल 2199 रुपए है।Valentine Day Images और Quotes के लिए क्लिक करें

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Iah9Gt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...