नई दिल्ली. आज वेलेंटाइन डे है। इसको सेलिब्रेट करने के लिए तमाम तैयारियां की गई होंगी। कोई ड्रेस सिलेक्ट कर रहा है कि इस खास मौके पर क्या पहना जाए तो कुछ इस दिन को कहां सेलिब्रेट किया जाए, इसको फाइनल करने में जुटे हैं। इन सबसे अलग एक और बात है,वो है वेलेंटाइन गिफ्ट की (Valentines Gifts)। इस दिन अपने वेलेंटाइन को गिफ्ट दिया जाता है। कई बार वेलेंटाइन डे गिफ्ट (Valentines Day Gift) सिलेक्ट करने में उलझन ये सामने आती है कि आखिर उनको क्या पसंद आएगा और फिर सोचते है की आखिर कहां से आएगा वैलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज (Valentines Day Gift Ideas)। फिर बजट भी देखना होता है। कुल मिलाकर एक कश्मकश रहती है दिमाग में कि आखिर जिंदगी के इस खास शख्स को क्या ऐसा गिफ्ट दिया जाए जो उसके दिल की गहराइयों तक उतर जाए और चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कराहट तैर जाए। इसके अलावा अगर आप वेलेंटाइन डे डील्स (Valentines Day Deals) पर फोकस कर रहे हैं तो हम आपको उनकी जानकारी भी दे रहे हैं।वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज बॉयफ्रेंड के लिए (Valentine Day Gift Ideas for Boyfriend)सबसे पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि वो क्या पसंद करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, परफ्यूम्स, रिस्ट वॉच या फिर फैशनेबल ड्रेस। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में मोबाइल फोन खरीदने जा रहे हैं तो अच्छा फोन 8 हजार की रेंज से शुरू होता है। इसमें बजट महत्वपूर्ण है। अगर उन्हें परफ्यूम्स या डियो का शौक है तो भी बेहतरीन ऑप्शन है। 200 रुपए से 600 रुपए के बीच आपको बहुत अच्छे ब्रांड्स के परफ्यूम या डियो मिल जाएंगे। अगर आप स्मार्ट रिस्ट बैंड गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये करीब 2000 हजार रुपए से शुरू होते हैं। मेन्स वेयर में तो अनगिनत वैरायटी हैं। आप अपने बजट के हिसाब से उनका पसंदीदा ब्रांड और कलर खरीद सकते हैं। आजकल ब्लूटुथ स्पीकर भी काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। ये भी 400 रुपए की रेंज से शुरू होते हैं।वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज गर्लफ्रेंड के लिए (Valentine Day Gift Ideas for Girlfriend)यहां भी वही बात लागू होती है कि क्या आप उनकी पसंद और नापसंद से वाकिफ हैं? अगर हां तो फिर काम काफी आसान हो जाता है। अगर आपको लगता है कि उन्हें जूलरी का शौक है और ये आपके बजट में है तो फिर कोई खूबसूरत सी रिंग या ब्रेसलेट खरीद सकती हैं। एक स्पेशल पेंडेंट भी अवेलेबल है जो दो हिस्सों में होता है। एक हिस्सा आपके पास और दूसरा उनके पास रहेगा। इन पर नाम का पहला अक्षर आप लिखवा सकते हैं या ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं। इसके अलावा चॉकलेट या बुके भी गिफ्ट कर सकते हैं। गर्ल्स परफ्यूम या डियो भी एक ऑप्शन हैं। या फिर कोई छोटा सा खूबसूरत पर्स और टेडी। इन सबके साथ एक ग्रीटिंग कार्ड जरूर दें। इसमें शब्दों के जरिए आप अपने जज्बात जाहिर कर सकते हैं।वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज हसबैंड के लिए (Valentine Day Gift Ideas for Husband)पत्नी से ज्यादा और ये कौन जान सकता है कि उनके हमसफर को क्या पसंद है। बीते कुछ साल से ब्रेसलेट और परफ्यूम गिफ्ट करने का चलन ज्यादा बढ़ा है। ब्रेसलेट तो आपके बजट पर डिपेंड करता है लेकिन परफ्यूम चाहें तो कम कीमत पर अच्छे ब्रांड्स मिल सकते हैं। 250 से 1000 रुपए के बीच अच्छा परफ्यूम या डियो बाजार में उपलब्ध है। लेदर वॉलेट, कफलिंक या फिर लेदर बेल्ट भी एक ऑप्शन हैं। अगर वो जिम जाते हैं तो एक अच्छा ट्रेकसूट या जिम बैग भी बढ़िया विकल्प है और ये 1000 रुपए से 5 हजार के बीच मिल जाएंगे। अगर उन्हें सनग्लासेस का शौक है तो ये आपके बजट पर डिपेंड करता है। वैसे कम्पलीट शेविंग किट भी हसबैंड के लिए एक पॉपुलर गिफ्ट ऑप्शन है। ये 500 से 2000 रुपए के बीच आपको मिल जाएंगे।वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज वाइफ के लिए (Valentine Day Gift Ideas for Wife)जैसे पत्नी को पति की पसंद और नापसंद के बारे में जानकारी होती है वैसे ही श्रीमान जी को भी ये पता होता है कि श्रीमति जी को क्या गिफ्ट दिया जाए जो उन्हें खुश कर दे। आप उन्हें पर्स और उसके साथ कुछ उनकी मनपसंद चॉकलेट दे सकते हैं। जूलरी तो एक ऑप्शन है ही लेकिन ये कुछ महंगा है, या यूं कहें कि इसमें आपके बजट का बड़ा रोल होगा। एक स्लिम ट्रिम और खूबसूरत रिस्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। ये 800 से 3000 रुपए के बीच शानदार मिल जाएगी। अगर उन्हें ड्रेसेस का ज्यादा शौक है तो ड्रेस सिलेक्ट कर सकते हैं।Valentine Day WhatsApp Status Video के लिए क्लिक करेंऔर अगर आप किसी खास शख्स को इमेजेस के जरिए वेलेंटाइन डे विश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं क्योंकि वेलेंटाइन डे पिक्स (Valentine Day Pics) भी दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर मिल जाएगी। बहरहाल, हम बात कर रहे थे गिफ्ट की। यहां हम आपको कुछ गिफ्ट आईडियाज दे रहे हैं। कोशिश ये है कि ये बहुत महंगी ना हों यानी आपके बजट में हों।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2E97Wu4
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment