Thursday, February 21, 2019

Vivo v15 Pro भारत में लॉन्च; 32MP पॉप अप सेल्फी कैमरे के अलावा 3 रियर कैमरे भी- जानिए क्या है कीमत

नई दिल्ली. चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया फोन Vivo v15 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन में वैसे तो कई खूबियां हैं लेकिन इसकी चर्चा की सबसे बड़ी वजह 32MP का पॉप अप सेल्फी कैमरा है। इतना ही नहीं इस फोन में तीन रियर कैमरे भी हैं। एक और चीज इस फोन को खास बनाती है। इसमें फिफ्थ जेनेरेशन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। इस फोन के बाकी फीचर्स के बारे में आगे जानेंगे लेकिन पहले कीमत (Vivo v15 Pro Price) जान लेते हैं।वीवो वी15 प्रो की कीमत भारत में (Vivo v15 Pro Price in India)भारत में लॉन्चिंग के वक्त इसकी कीमत फिलहाल, 28,990 रुपए है। यहां एक बात और जान लेना जरूरी है और वो ये कि भले ही इसे लॉन्च कर दिया गया हो लेकिन इसकी बिक्री अगले महीने 6 मार्च से ही शुरू होगी। आज यानी 20 फरवरी से आप इसकी प्री बुकिंग कर सकते हैं। वैसे Vivo v15 Pro ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी खरीदा जा सकेगा।वीवो वी15 प्रो फीचर्स (Vivo v15 Pro Features)Vivo v15 Pro में 675 प्रोसेसर और 6GB रेम है। जहां तक स्टोरेज कैपेसिटी की बात है तो इंटरनल स्टोरेज 128GB है और आप चाहें तो माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन भी काफी चर्चा में है। बता दें कि इस फोन की स्क्रीन 6.39 इंच है और ये सुपर एचडी इमोलेड है। यह अल्ट्रा व्यू फुल डिस्प्ले है। ऊपर की तरफ दो ईयरपीस हैं। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर है। इसके तीन रियर कैमरों की काफी चर्चा है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। प्राइमरी कैमरे में 48 मिलियन क्वॉड सेंसर है और इसे 12 मिलियन इफेक्टिव पिक्सल से लैस बताया गया है। इसके बाद दो कैमरे छोटे हैं। दूसरा कैमरा 8 जबकि तीसरा 5 मेगापिक्सल का है।वीवो वी15 प्रो में डुअल सिम फीचरVivo v15 Pro फोन वीवो के दूसरे फोन्स की तरह ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें डुअल सिम यानी दो सिम लगाने की फेसेलिटी है। बैटरी भी पॉवरफुल हैं और यह 3,700mAh के पॉवर से लैस है। यहां आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है। वाईफाई के अलावा ब्लूटूथ 5.0 और माइक्रो यूएसबी कनेक्टिंग ऑप्शन भी इसमें मौजूद हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GzLoVI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...