Sunday, March 17, 2019

आज शाम जारी हो सकती है बीएसपी की पहली लिस्ट, मायावती की बैठक खत्म, 33 उम्मीदवारों का नाम तय- सूत्र

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजने के बाद हर ओर केवल टिकटों का शोर ही सुनाई दे रहा है। वही ख़बर है कि आज शाम बीएसपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। आज मायावती ने एक अहम बैठक भी ली है जिसमें पार्टी पदाधिकारी और जोनल कोर्डिनेटर भी शामिल हुए हैं। बैठक में मायावती ने लोकसभा प्रभारियों से फीडबैक भी लिया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज 33 उम्मीदवारों को नाम लगभग तय हो चुके हैं और शाम तक अधिकारिक मुहर भी उनके नाम पर लग सकती है। खबर है कि पहली लिस्ट में शामिल नामों की घोषणा दिल्ली में होगी । आपको बता दें कि आचार संहिता लागू है। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। और वोटिंग 19 मई तक चलेगी जबकि नतीजे 23 मई को आएंगे।दिल्ली से होगा ऐलानहो सकता है कि बीएसपी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान यानि पहली लिस्ट दिल्ली से जारी करेगी। लिस्ट फाइनल होने के बाद मायवती दिल्ली आएंगी और उसके बाद लिस्ट जारी होगी।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JbhtFC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...