Wednesday, March 6, 2019

Akshay Kumar / खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार के ख़तरनाक स्टंट ने रोकी सबकी सांसें, अपने कपड़ों पर लगाई आग, देखें वीडियो

नई दिल्ली. खिलाड़ी अक्षय कुमार के ख़तरनाक स्टंट तो अक्सर हमने देखें हैं जब भी वो कुछ स्टंट करते हैं तो लोग अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। वही एक बार फिर अक्षय कुमार ने ऐसा ही कुछ किया है कि जिन्होने भी देखा तो अपने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। मौका था प्रमोशन का जहां अक्षय कुमार की जब स्टेज पर एंट्री हुई तो जिसने भी खिलाड़ी का ये अंदाज़ देखा तो उनकी सांसें थमीं की थमीं रह गई। अक्षय कुमार के कपड़ों पर आग लगी हुई थी और वो बेखौफ...अपने ही अंदाज़ में स्टेज पर चलकर आ रहे थे। चलिए पहले ज़रा आप भी इस वीडियो पर गौर फरमाए।View this post on InstagramAnd we’re off to a fiery start with @primevideoIn’s THE END (working title)🔥🔥🔥 @abundantiaentA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Mar 5, 2019 at 7:04am PST दरअसल, अक्षय कुमार का यह स्टंट उनकी वेब सीरीज द एंड के लिए था जो जल्द ही अमेज़न प्राइम पर नज़र आएगी। जब स्टेज पर अक्षय कुमार का नाम पुकारा गया तो सूट बूट में अक्षय स्टेज पर तो पहुंचे लेकिन कुछ ऐसे अंदाज़ कि जिन्होने देखा वो बस देखता ही रह गया। लेकिन अक्षय कुमार के फैंस घबराएं नहीं क्योकि इस दौरान अक्षय की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया था। उनके स्टंट के दौरान एक्सपर्ट की टीम वहां मौजूद थी। अक्षय कुमार ने खुद ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NJucxJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...