नई दिल्ली. जैसा अंदेशा था वैसी तस्वीर भी सामने आने लगी है। आदिवासियों और दलितों के भारत बंद का असर अब दिखने भी लगा है। कही से ट्रेन रोके जाने की ख़बरे आ रही हैं तो कहीं पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन जताया जा रहा है। इस भारत बंद का असर यूं तो बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में नज़र आ रहा है लेकिन बिहार में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। यहां कहीं ट्रेन रोके जाने की खबर हैं तो कहीं सड़क जाम। वही प्रदर्शनकारियों की तरफ से जुलूस भी निकाला जा रहा है।तेजस्वी यादव ने भी दिया समर्थनदलितों और आदिवासियों के इस भारत बंद को तेजस्वी यादव ने भी समर्थन दिया है। उन्होने नीतीश कुमार और रामविलास पासवान पर भी जमकर निशाना साधा है और ट्वीट कर अपनी बात कही है। आपको बता दें किसुप्रीम कोर्ट के आदिवासियों और वनवासियों को उनके आवास से बेदखल करने के फैसले पर राहत देेने के बावजूद भी आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदाय अपने भारत बंद के फैसले पर कायम हैं और आजउन्होने भारत बंद बुलाया है। दरअसल, आदिवासियों का कहना है कि ये केवल फौरी राहत है और वन अधिकार अधिनियम के तहत इसे कभी भी पलटा जा सकता है। आदिवासी समूह की है कि केंद्र उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए अध्यादेश लाए। यह हड़ताल कई राज्यों में प्रस्तावित है। तो वही कल मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक प्रदर्शनकारी जुलूस निकालंगे जिसमें उन्होने कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tPPl04
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment