नई दिल्ली. राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की और देश की महान हस्तियों को सम्मान से अलंकृत किया। यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था जिसमें लोक कला से लेकर देश की सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों तक को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में इस बार कुल चार पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता हैं। इनमें लोक गायिका तीजन बाई, लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का नाम शामिल है तो वही वैज्ञानिक नांबी नारायणन, एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक धर्मपाल गुलाटी और भारत की पहली महिला माउंट एवरेस्ट विजेता बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अभिनेता मनोज बाजपेयी, स्वप्न चौधरी, फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, बम्बेला देवी लेशराम, क्रिकेटर गौतम गंभीर, एच.एस. फुल्का को पद्म श्री से अलंकृत किया गया।इन्हें भी मिला पद्म भूषणपद्म भूषण पुरस्कार से राजनेता व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, सिस्को के पूर्व सीईओ यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष जॉन चैम्बर्स, मलयालम फिल्म अभिनेता विश्वनाथन मोहनलाल और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा भी सम्मानित हुए हैं।इन्हें मिला पद्मश्रीटेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल, रेसलर बजरंग पुनिया, शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली, डॉक्टर इलियास अली और माममेन चांडी, वास्तुकार बिमल पटेल, पुरातत्वविद दिलीप कुमार चक्रवर्ती, शिक्षाविद गणपत आई. पटेल, आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलार, मिथिला पेंटिंग कलाकार गोदावरी दत्त, सामाजिक कार्यकर्ताओं- मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली, रजनीकांत व बुलु इमाम, बिहार की विधायक भागीरथी देवी, कर्नाटक संगीत से जुड़े कदामपुथारामदोम गोपालन थंत्री जयन और पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।11 मार्च को हुई थी घोषणाआपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते 11 मार्च को ही 112 पद्म पुरस्कारों में से 55 पदों पुरस्कार प्रदान किए थे जिनमें 1 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 46 पद्मश्री थे। वही आपको बता दें कि इस बार एक डॉक्टर जोड़ी रविंद्र और स्मिता कोहली कोई पुरस्कार मिला है लेकिन इन दोनों के प्रकार को एक ही दिन आ गया है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T9UOsM
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment