Tuesday, March 19, 2019

Crack Fighter Trailer / भोजपुरी फिल्म Crack Fighter का ट्रेलर रिलीज़, अब तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा गया

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नाम तो आपने सुना ही होगा। अब पवन सिंह का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। क्योंकि उनकी नई भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। और रिलीज़ के साथ ही इसने धूम भी मचा दी है। क्रैक फाइटर की लोकप्रियता का अदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज़ होने के 2 दिन के भीतर ही ट्रेलर 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस ट्रेलर में पवन सिंह धमाकेदार एक्शन करते नज़र आ रहे हैं। यानि फिल्म मेें एक्शन का तड़का बखूबी लगाया गया है। आप भी पहले इस ट्रेलर पर एक नज़र डालिए।ये है क्रैक फाइटर की कास्टपवन सिंह के साथ क्रैक फाइटर में संचिता और निधि झा भी हैं तो वही फिल्म का निर्देशन किया है सुजीत कुमार सिंह ने। इसके अलावा फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं और ये फिल्म उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले रिलीज़ होगी। फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में म्यूज़िक छोटे बाबा बसही ने दिया है।फिल्म में है भरपूर एक्शनअगर एक्शन के दीवाने हैं तो पवन सिंह की क्रैक फाइटर में आपको धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर से पहले जब फिल्म के पोस्टर रिलीज़ हुआ था तब भी ये इसी तरह वायरल हुआ था लोगों ने ट्रेलर को भी इसी तरह प्यार दिया था।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W5pHk7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...