Sunday, March 17, 2019

GATE 2019 Result/ गेट एग्जाम का रिजल्ट घोषित, जानिए एक क्लिक में कैसे करें चेक

नई दिल्ली. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering or GATE 2019) यानी गेट परीक्षा 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आपका इंतजार अब समाप्त हो गया है। गेट एग्जाम 2019 का रिजल्ट इसकी ऑफिशियल यानी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अगर आप भी अपना गेट 2019 का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो gate.iitm.ac.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि इस एग्जाम यानी गेट 2019 का स्कोर कार्ड 20 मार्च को जारी किया जाएगा। इसे आप 31 मार्च तक चेक कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही इस एग्जाम की फाइनल आंसर की भी जारी हुई थी।ये परीक्षाएं 2,3,9 और 10 फरवरी को आयोजित हुईं थी। इसे आईआईटी मद्रास ने आयोजित किया था। यह परीक्षा ऑल इंडिया एग्जाम के तौर पर होती है और कंप्यूटर बेस्ड होती है। इसी एग्जाम से आईआईटी जैसे इंस्टीट्यूशंस में प्रवेश दिया जाता है। GATE 2019 Result: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट- सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट यानी gate.iitm.ac.in पर लॉगिन कीजिए।- यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। इन्हें फिल करें यानी सही-सही भरें।- इसके बाद आप रिजल्ट पर लॉगिन हो जाएंगे। यहां गेट 2019 का रिजल्ट देखें और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रिंट आउट जरूर लें।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uaAvSd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...