Wednesday, March 20, 2019

Gujiya Recipe / इस होली घर पर ही बनाए गुजिया, इस आसान रेसिपी को करें ट्राई

नई दिल्ली. 21 मार्च यानि कि कल होली है। औरहोली का मतलब सिर्फ ये नहीं है कि आप सिर्फ रंगों से खेलें। बल्कि इस त्यौहार का मतलब है खूब नाच गाना और बढ़िया खाना। वही खाने की बात कर रहे हैं तो त्यौहार मिठाई बिना अधूरे हैं। वही होली की मिठाई की बात करें तो सबसे पहले याद आती है गुजिया।जी हां...होली के मौके पर मिठाई मतलब...गुजिया। यूं तो गुजिया कभी भी बनाई या खाई जा सकती है लेकिन होली के मौके पर तो गुजिया कि डिमांड और भी बढ़ जाती है। यूं तो बाज़ार से खरीदकर बढ़िया से भी बढ़िया गुजिया लाई जा सकती है। लेकिन अगर त्यौहार पर मिठाई अपने हाथों से बनाई जाए तो उसकी मिठास और भी बढ़ जाती है क्योंकि इसमें मिल जाता है बनाने वाले का प्यार भी। अगर आपका भी मन है कि इस बार होली पर घर में ही गुजिया बनाकर मेहमानों को खिलाई जाए। तो यहां हम आपको गुजिया की बिल्कुल आसान रेसिपी बता रहे हैं जिससे आप सबका दिल जीत सकते हैं।Holi 2019 Pics / अपनों को यह स्पेशल होली पिक्स भेजकर कहें हैप्पी होलीगुजिया की आसान रेसिपी (Gujiya Recipe)सामग्रीमैदा, खोया, मेवे, चीनी, इलायची पाउडर, घिसा हुआ सूखा नारियल, भुनी सूजी, घीऐसे बनाएंसबसे पहले मैदा को घी और पानी की मदद से एक दम टाइट गूंथें और गीले कपड़े से ढक कर रख दें।एक पैन में खोया डालकर हल्की आंच पर रखेंं और पिंघलाएं.जब खोया हल्का भूरा होने लगे तो गैस बंद करके रखें और उसे ठंडा होने दें।खोया जब पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर, नारियल का बुरादा, मेवे और भुनी हुई सूजी डा दें।हाथों से सभी को मिलाकर इस मिश्रण तैयार करेंगुथा हुए मैदे की छोटी और पतली पूड़ियां बनाएंगुजिया बनाने के सांचे में और इस पूड़ी को रखें, और बीच में तैयार किया मिश्रण भर दें।किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाएं और सांचे को टाइट से बंद कर देंफिर सांचा खोलें, आराम में गुजिया निकालें और इसी तरह सभी गुजियां तैयार करेंसभी को तेल में हल्का ब्राउन होने तक तलें।Happy Holi 2019 /अपनों को कुछ ऐसे कहें Happy Holi, भेजें ये होली शायरी

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fl3GIG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...