Monday, March 18, 2019

Holi 2019 Date / कब है होली और क्यों है 7 सालों बाद बेहद खास, जानें यहां

नई दिल्ली. रंगों का त्यौहार..प्यार का त्यौहार..गिले शिकवे भूल सब पर प्यार लुटाने का त्यौहार है होली। जब रंगों में धूमिल हो जाता है दिल का मैल और बस रह जाता है प्यार का रंग। जी हां..होली 2019 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। लोगों ने रंग, पिचकारी और गुलाल खरीदना शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हे पता नहीं कि होली कब है। तो कन्फ्यूज़न हम दूर कर देते हैंं। इस बार होली 21 मार्च, 2019 को है। जो गुरूवार को होगी। यानि 21 को खेली जाएगी रंगों वाली होली तो वही इससे ठीक एक दिन पहले 20 मार्च को होगा होलिका दहन। होलिका दहन के दिन सुबह जहां महिलाएं पूजा करती हैं तो वही शाम के वक्त शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। जिसे बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में भी देखा जाता है।7 साल बाद इसलिए खास है होली 2019कहा जा रहा है कि लगभग सात वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है कि बृहस्पति के उच्च प्रभाव में होली पड़ रही है। कहा जाता है कि ये बेहद शुभ संयोग होता है क्योंकि इस संयोग में मान-सम्मान में बढ़ोतरी के साथ साथ परिवार में सुख शांति बनी रहती है।2 दिनों का होता है होली का त्यौहारआपको बता दें कि होली की धूम 2 दिनों तक देखी जाती है। जिसे छोटी होली और बड़ी होली के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा हर क्षेत्र में बोली और रिवाज़ों के हिसाब से इसके नाम में परिवर्तन देखने को मिल जाता है। कई जगहों पर होली तो रंगों वाली होली को दुलहेंडी भी कहा जाता है। होली की धूम यूपी के बरसाना और नंदगांव में कई दिनों पहले ही दिखनी शुरू हो जाती है। यहां कई दिनों पहले ही लट्ढमार होली खेली जाती है जिसे देखने के लिए विदेशी सैलानी भी भारी तादाद में पहुंचते हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WcsGYh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...