भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त खूब तनातनी देखने को मिल रही है। पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से 26 फरवरी, 2019 को भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर जैश आतंकी कैंपों पर कार्रवाई की उसके बाद से ही भारत और पाकिस्तानी सीमा पर काफी तनाव भी देखा जा रहा है। वही पाकिस्तान ने एक भारतीय पायलट अभिनंदन को भी हिरासत में ले रखा है जिसकी तुरंत रिहाई की मांग भारत की तरफ से की जा रही है भारत ने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान से इस मामले पर कोई भी डील नहीं की जाएगी और पाकिस्तान तुरंत भारतीय पायलट की रिहाई करें। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारत और पाकिस्तान के बीच इस तरीके से विवाद देखने को मिला हूं इससे पहले भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति भी पैदा हो चुकी है।भारत-पाक के बीच हुए कितने युद्ध?1947 से लेकर अब तक भारत पाकिस्तान के बीच चार युद्ध हो चुके हैं। और चारों ही बार पाकिस्तान ने भारत से मुंह की खाई है। हर युद्ध में पाकिस्तान को हार ही मिली है लेकिन पाकिस्तान है कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार भारत और पाकिस्तान के बीच कब कब और कितने युद्ध लड़े गए1947 मे हुआ भारत पाकिस्तान में पहला युद्ध1947 में सबसे पहले भारत-पाक युद्ध हुआ था जिसे प्रथम कश्मीर युद्ध भी कहा जाता है। ये युद्ध अक्टूबर 1947 में हुआ। जब पाकिस्तान की सेना के समर्थन में हज़ारों पाकिस्तानी जनजातीय लड़ाकू कश्मीर में घुस आए और राज्य के कुछ हिस्सों पर हमला करके कब्ज़ा कर लिया। तब भारत सरकार से कश्मीर के राजा ने मदद मांगी और कश्मीर का भारत में विलय कर लिया। तब भारतीय सेना ने वहां डेरा डाला और सवा साल बाद 1 जनवरी 1949 की रात को 23:59 बजे एक औपचारिक संघर्ष-विराम वहा घोषित हुआ। इस युद्ध में भारत को कश्मीर का कुल दो तिहाई हिस्सा यानि कश्मीर घाटी, जम्मू और लद्दाख मिला तो वही पाकिस्तान ने एक तिहाई हिस्से कश्मीर और गिलगिट-बाल्टिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया जिसे पीओके कहा जाता है।1965 का भारत-पाक युद्ध1965 का भारत पाक युद्ध ऑपरेशन जिब्रॉल्टर के साथ शुरू हुआ था। जिसके मुताबिक पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में सेना भेजकर वहां भारतीय शासन के विरुद्ध विद्रोह शुरू करने की योजना बनाई थी। नतीजा भारत ने बड़े पैमाने पर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमले शुरू कर दिए थे। ये युद्ध तकरीबन 17 दिनों तक चला जिसमें हजारों की तादात में जनहानि हुई बाद में सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद युद्ध विराम हुआ।1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध1971 भारत-पाक युद्ध में पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया और बांग्लादेश के रूप में एक नए देश का गठन हुआ। 16 दिसंबर को ही पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर किया था।1999 का कारगिल युद्धभारत पाक के बीच कारगिल युद्ध 1999 में हुआ। जब पाकिस्तान ने एलओसी में घुसकर भारत की जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की। 2 महीने ये युद्ध चला और इसमें भारतीय सेना ने उग्रवादियों और पाक सेना को खदेड़ दिया।भारत पाकिस्तान की लाइव खबरों के लिए क्लिक करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tDYKbc
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment