Tuesday, March 26, 2019

Jet Airways News / हज़ारों करोड़ के कर्ज में डूबी जेट एयरवेज़ के चेयरमैन नरेश गोयल ने छोड़ा कंपनी का साथ, दिया इस्तीफा

नई दिल्ली. कर्ज के बोझ तले दबी जेट एयरवेज़ के चेयरमैन और प्रमुख प्रमोटर नरेश गोयल ने आज बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफी देकर कंपनी का साथ छोड़ दिया है। नरेश गोयल की जेट एयरवेज़ में 51 फीसदी की हिस्सेदारी थी। सिर्फ नरेश गोयल ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अनिता गोयल ने भी रिज़ाइन कर दिया है। आपको बता दें कि जेट एयरवेज़ पर 26 बैंकों का करीबन 8 हजार करोड़ का कर्ज बकाया है। जिसमें कुछ प्राइवेट और विदेशी बैंक हैं। प्राइवेट बैंको की बात करें तो उनमें केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, इलाहबाद बैंक, एसबीआई और पीएनबी का नाम है। वही नरेश गोयल के बाद सीईओ विनय दुबे जेट एयरवेज का मुख्य कार्यभार संभालेंगे और कंपनी को इस आर्थिक संकट से उबारने की कोशिश करेंगे।Sources: Jet Airways Chairman Naresh Goyal and his wife Anita Goyal step down from Jet Airways Board due to financial crisis; bank-led board to run the airlines. pic.twitter.com/f3NVDOhFNs— ANI (@ANI) March 25, 2019पायलट भी दे चुके हैं अल्टीमेटमकर्ज के बोझ से दबी जेट एयरवेज़ ने पिछले कई महीनों से अपने पायलटों को सैलरी भी नहीं दी है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। हाल ही में पायलट ने पीएम नरेद्र मोदी को भी पत्र लिखकर अपनी स्थिति से उन्हे अवगत कराया था तो इसके अलावा पायलट ने भी कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर 31 मार्च तक उन्हे उनका बकाया वेतन नहीं मिला तो वो कोई फ्लाइट नहीं उड़ाएंगे।आपको बता दें कि लंबे समय से जेट एयरवेज़ आर्थिक संकट से जूझ रही है। जिन कंपनियों से प्लेन लीज पर लिए गए हैं उन्हे किराया बकाया है। पायलट और दूसरे कर्मचारियों की सैलरी रूकी हुई है। ऐसे में जेट एयरवेज़ की देनदारी बढ़ती ही जा रही है। वही नरेश गोयल के इस्तीफा देने के बाद अब उनकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी को एयरलाइंस में मिलाया जा सकता है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OqrVYA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...