Monday, March 11, 2019

LIVE/ लोकसभा चुनाव 2019: 7 चरणों में होगा चुनाव- 11 अप्रैल को पहला चरण, 23 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली.लोकसभा और इसके साथ होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया- लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 23 मई को आएंगे। अरोड़ा ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 90 करोड़ वोटर होंगे। इनमें 8.4 करोड़ नए मतदाता शामिल हैं। कुल वोटर में से 99.3 के पास वोटर आईडी है। 1.5 करोड़ वोटर 18-19 साल की उम्र के हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आज से देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है।इस चुनाव में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला एनडीए है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला करने के लिए महागठबंधन बन रहा है। हालांकि, इसकी रूपरेखा स्पष्ट तौर पर अब तक तो सामने नहीं आ पाई है। Dainikbhaskar.com आपको इस बेहद अहम खबर पर लाइव अपडेट्स (live updates on lok sabha election 2019) दे रहा है।जानिए किन तारीखों में होगी वोटिंगपहला चरण: 11 अप्रैलदूसरा चरण : 18 अप्रैलतीसरा चरण : 23 अप्रैलचौथा चरण : 29 अप्रैलपांचवा चरण : 6 मईछठवां चरण : 12 मईसातवां चरण : 12 मई::::::और नतीजे : 23 मई 2019 को आएंगे।::::::

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EQNhtP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...