नई दिल्ली. आखिरकार आज पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के आशियाने को ढहा दिया। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में नीरव मोदी का आलिशान बंगला था। जिसे आज शुक्रवार को अधिकारियों ने डायनामाइट से ढहा दिया। इस बंगले को 25 जनवरी से तोड़ा जा रहा था लेकिन ये बेहद मजबूत बंगला था जिसे तोड़ने में कई महीनों लग जाते लिहाज़ा इसे बम से ही उड़ाने का फैसला लिया गया। ये बंगला अलीबाग में कीहिम गॉव में समंदर किनारे बना था जिसे तोड़ने में तकरीबन 50 मजदूरों और तकनीशियन को लगाया गया था। यहां देखिए इस बंगले को ढहाने की लाइव वीडियो#WATCH Maharashtra: PNB Scam accused Nirav Modi's bungalow in Alibag, Raigad district demolished by authorities. pic.twitter.com/ngrJstNjoa— ANI (@ANI) March 8, 2019ख़बर है कि इस बंगले को गिराने के लिए खंभों और दीवारों में 100 से ज्यादा छेद किए गए और तकरीबन 30 किलो डायनामाइट भरा गया जिसके बाद रिमोट का बटन दबाकर इसे ढहा दिया गया। आपको बता दें कि 1 फरवरी को महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई हाईकोर्ट को जानकारी दी थी कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी के अलीबाग स्थित अवैध बंगले को गिराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन एक बड़ा बंगला होने की वजह से इंजीनियरों से इसको लेकर सलाह भी ली जा रही है। बंगले को गिराने का काम नियंत्रित विस्फोटों के जरिए अंजाम दिया जाएगा। वही आज इसे अमल में लाया गया।क्या है पीएनबी घोटाला?आपको मालूम होगा कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ की गई 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोपी है नीरव मोदी जो फरार चल रहा है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2STFS1S
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment