चेन्नई. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तमिलनाडु में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डीएमके (DMK) ने लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी सूची जारी कर दी है। खास बात ये है कि इस बार भी नेताओं के बेटे-बेटियों या रिश्तेदारों को ही ज्यादा तवज्जो दी गई है। कनिमोझी पहली बार सीधा चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्हें तूतीकोरिन सीट से टिकट दिया गया है। ए. राजा को नीलगिरी से टिकट दिया गया है। डीएमके के कोषाध्यक्ष दुरईनुरुगन के बेटे कधीर आनंद, पूर्व मंत्री वीरास्वामी के बेटे कलानिधी वीरास्वामी और सीनियर लीडर पोनमुदी के बेटे गौतम सिगामणी को भी टिकट दिया गया है।कनिमोझी का पहला सीधा मुकाबलापूर्व केंद्रीय मंत्री कनिमोझी अब तक राज्यसभा सांसद ही रही हैं। वो पहली बार लोकसभा चुनाव में सीधा मुकाबला करेंगी। तूतीकोरिन से वो चुनाव लड़ने जा रही हैं। खास बात ये है कि यहां उनका सीधा मुकाबला बीजेपी राज्य इकाई की अध्यक्ष तामिलसाई सौंदर्यराजन से होगा। कनिमोझी के लिए ये चुनाव जीतना इसलिए आसान नहीं होगा क्योंकि तामिलसाई का यहां जबरदस्त प्रभाव माना जाता है। करुणानिधी की वंशज होने का फायदा छोड़ दें तो कनिमोझी का यहां जमीन पर कोई खास असर नहीं है। जबकि तामिलसाई लंबे वक्त से यहां सक्रिय हैं।कांग्रेस से गठबंधनडीएमके की लिस्ट में कनिमोझी के अलावा टी. थंगप्पनडियन ही महिला उम्मीदवार हैं। खास बात ये भी है कि डीएमके और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि एआईएडीएमके पहले ही 39 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है। आठ सीटों पर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच सीधी टक्कर है। एआईएडीएमके और भाजपा का गठबंधन काफी बड़ा है और इसमें छोटे क्षेत्रीय दलों को भी शामिल किया गया है। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा और एआईएडीमके ने डीएमके और कांग्रेस के गठबंधन को बेअसर करने के लिए छोटे दलों को जोड़ने की रणनीति बनाई है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UHWNWS
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment