लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को चार और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में अपर्णा यादव यानी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव का नाम नहीं है। सिर्फ 24 घंटे पहले तक ये तय माना जा रहा था कि संभल लोकसभा सीट से प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ही चुनाव लड़ेंगी। खुद मुलायम भी कह चुके थे कि अपर्णा को संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। बता दें कि गठबंधन और सपा दोनों के ही लिहाज से संभल लोकसभा सीट सुरक्षित मानी जा रही है। पिछले चुनाव में यहां सपा और बसपा को मिलाकर 57 फीसदी वोट मिले थे लेकिन तब ये अलग-अलग चुनाव लड़ी थीं।फिर होगा विवाद?टिकट बंटवारे का फैसला अखिलेश यादव ने किया है और अगर उन्होंने अपर्णा को संभल से टिकट नहीं दिया तो इससे ये शंका भी होती है कि कहीं मुलायम के परिवार में फिर तो कोई विवाद नहीं होगा। इसकी वजह ये है कि मुलायम खुद अपर्णा को संभल से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते थे। अखिलेश यादव, मुलायम या फिर अपर्णा ने अब तक इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कुछ दिनों पहले अपर्णा ने कहा था कि जो मुलायम चाहेंगे वो उसका पालन करेंगी।किसको टिकट?शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने जिन प्रत्याशियों का ऐलान किया है उसमें चार नाम शामिल हैं। जिस संभल लोकसभा सीट पर अपर्णा का दावेदारी तय मानी जा रही थी उस पर शफीक-उर- रहमान बर्क को टिकट दिया गया है। गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार को टिकट दिया गया है। बाराबंकी लोकसभा से राम सागर रावत को उतारा गया है तो कैराना लोकसभा से उन्हीं तबस्सुम हसन को टिकट दिया गया है जो पिछली बार चुनाव जीती थीं।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F6ij11
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment