Friday, March 29, 2019

RCB vs MI Winner मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रन से हराया; नो बॉल कंट्रोवर्सी से नाराज विराट कोहली

बेंगलुरु. आईपीएल 2019 में गुरुवार रात खेले गए एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रन से हरा दिया। टॉस कोहली ने जीता और मुंबई को पहले बैटिंग का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस ने वास्तव में चैंपियंस की तरह शुरुआत की। पहले 6 ओवर यानी फर्स्ट पॉवर प्ले में उन्होंने 52 रन बनाए। लेकिन, इसके फौरन बाद कोहली ने युजवेंद्र चहल को गेंद सौंपी और उन्होंने क्विंटन डिकॉक की गिल्लियां बिखेरकर मुंबई को पहली सफलता दिला दी। डिकॉक ने 20 गेंद पर 23 रन बनाए। रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली लेकिन वो 48 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच दे बैठे। रोहित ने 33 गेंद पर 48 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव चहल की गेंद पर मोईन अली को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद पर 38 रन बनाए। इसी ओवर में पोलार्ड भी आउट हो गए उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए। युजवेंद्र चहल ने शानदार बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके बाद उमेश यादव की एक शॉर्ट गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने हुक किया लेकिन बाउंड्री लाइन पर बेहद शानदार तरीके से नवदीप सैनी ने ये कैच लिया। क्रुणाल ने सिर्फ 1 रन बनाया। आखिरी ओवरों में जबकि मुंबई इंडियंस को तेज रन बनाने चाहिए थे, वो विकेट गंवाती चली गई। मिशेल मैक्लाघन को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया। हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की और आखिरी ओवरों में 3 छक्के और 2 चौके लगाए। इस तरह मुंबई ने 20 ओवरों में 187 रन बनाए।और RCB का जवाब देखिएआरसीबी की तरफ से पार्थिव पटेल और मोइन अली ने पारी की शुरुआत की। मामला ठीक चल रहा था तभी अली 7 गेंद पर 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली आए। बुमराह की गेंद पर उन्होंने एक ही ओवर में 3 चौके लगाए। पटेल अच्छा खेल रहे थे। 22 गेंद पर 31 रन बनाने के बाद मयंक मार्कंडेय ने उन्हें बोल्ड कर दिया। ये आरसीबी को लगने वाला दूसरा झटका था। यहां से विराट कोहली और एबी. डिविलियर्स ने कारवां आगे बढ़ाया। कोहली 32 गेंद में 46 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर भी मात्र 5 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने और एबीडी का साथ छोड़ गए। मैच जैसे ही करीब आया आरसीबी के तो उसी वक्त ग्रांडहोमी बुमराह का शिकार बन गए। उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए। इससे भी बड़ी बात ये है कि वो 7 गेंद खेल गए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे और एबीडी दूसरे छोर पर थे। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। डिविलियर्स ने 41 गेंद पर 70 रन बनाए। 6 छक्के भी लगाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।क्या थी नो बॉल कंट्रोवर्सी?आरसीबी को मैच की आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। शि‌वम दुबे स्ट्राइक पर और लसिथ मलिंगा थे बॉलर। मलिंगा ने ये गेंद फेंकी लेकिन अंपायर एस. रवि ये नहीं देख पाए कि मलिंगा का पैर लाइन के बाहर चला गया है यानी ये नो बॉल थी। स्टेडियम में लगी बड़ी टीवी स्क्रीन पर भी ये साफ दिखा।इस गेंद पर शिवम ने सिर्फ एक रन लिया और आरसीबी 6 रन से ये मैच हार गई। अगर अंपायर रवि इस बॉल को नो बॉल करार देते तो आरसीबी को एक गेंद पर और एक रन अतिरिक्त मिलता और साथ ही फ्री हिट भी। और इससे भी बड़ी बात स्ट्राइक पर होते एबी. डिविलियर्स। इस बात से विराट कोहली खासे नाराज दिखे। मैच के बाद विराट ने कहा- हम यहां आईपीएल खेल रहे हैं कोई क्लब लेवल क्रिकेट मैच नहीं है ये। लास्ट बॉल पर जो हुआ वो मूर्खतापूर्ण कहा जाएगा। अंपायरों को अपनी आंख खुली रखनी चाहिए। ये नो बॉल थी जो एक इंच से ज्यादा बाहर से फेंकी गई थी। अगर एक्स्ट्रा गेंद मिलती तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था। हमें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।रोहित भी नाखुश लेकिन क्यों?अंपायरिंग से रोहित शर्मा भी सख्त नाखुश दिखे। मैच जीतने के बाद उन्होंने कहा-इस तरह की चीजें क्रिकेट में नहीं होनी चाहिए। मलिंगा के ओवर के पहले बुमराह ने अपना ओवर पूरा किया था। उनकी एक गेंद को वाइड करार दिया गया और वो बिल्कुल भी वाइड नहीं थी। उन्हें ये देखना चाहिए था कि आखिर क्या हो रहा है। इस बारे में प्लेयर्स ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हम बाहर आकर सिर्फ हाथ ही मिला सकते हैं। ये चीजें देखकर दुख होता है लेकिन ये उम्मीद की जानी चाहिए कि जैसे हम अपनी गलतियां सुधारते हैं तो वो (अंपायर) भी ऐसा ही करेंगे।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U2A4sC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...