Saturday, March 23, 2019

Shaheed Diwas 2019 Quotes / शहीद दिवस पर पढ़िए भगत सिंह के वो विचार जो आज भी देते हैं प्रेरणा

नई दिल्ली.भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों का जिक्र होता है तो भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू का नाम भी ऊपर आता है। 23 मार्च, 1931 को ही सुखदेव, राजगुरू और भगत सिंह को लाहौर जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। और आज़ादी के इन दीवानों ने भी बिना खौफ खाए फांसी के फंदे को चूम लिया। और देश के नाम कर दी अपनी जवानी। आज शहीद दिवस इन्ही की याद में मनाया जाता है। आज़ादी के ये युवा आंदोलनकारी आज भी हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत हैं लिहाज़ा शहीद दिवस के मौके पर आज हम भगत सिंह के वो विचार या यूं कहें कि शहीद दिवस कोट्स लेकर आए हैं जो आज भी उतने ही प्रासंगिक नज़र आते हैं जितने उस दौर में थे।भगत सिंह के विचारव्यक्तियों को कुचलकर वे विचारों को नहीं मार सकते - भगत सिंहजिंदगी तो बस अपने कंधों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं। - भगत सिंहप्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज़ से बने होते हैं और देशभक्तों को लोग अक्सर पागल ही कहते हैं। - भगत सिंहकानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है, जब तक वो लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करे - भगत सिंहहवा में रहेगी , मेरे ख्याल की बिजली, ये मुस्ते खाक है फानी रहे, रहे न रहे - भगत सिंहकिसी भी इंसान को मारना आसान है, परन्तु उसके विचारों को नहीं। महान साम्राज्य टूट जाते हैं, तबाह हो जाते हैं, जबकि उनके विचार बच जाते हैं - भगत सिंहमैं एक मानव हूँ और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है - भगत सिंहकोई भी व्यक्ति जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार खड़ा हो उसे हर एक रूढ़िवादी चीज की आलोचना करनी होगी, उसमे अविश्वास करना होगा और चुनौती भी देना होगी - भगत सिंहकिसी को ‘क्रांति’ शब्द की व्याख्या शाब्दिक अर्थ में नहीं करनी चाहिए। जो लोग इस शब्द का उपयोग या दुरूपयोग करते हैं उनके फायदे के हिसाब से इसे अलग अलग अर्थ और अभिप्राय दिए जाते हैं - भगत सिंहराख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है - भगत सिंह

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jyk3pa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...