Sunday, March 10, 2019

VIDEO: हेलिकॉप्टर से आया दूल्हा, दरभंगा के बाढ़ग्रस्त इलाके में ये शादी देखने हज़ारों पहुंचे

दरभंगा में कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के सुघराईन गांव में उस समय हजारों लोगों की भीड़ जुट गई जब गांव मे दूल्हा हेलीकॉप्टर से शादी करने पहुंचा. गांव के ही किसान की बेटी कोमल की शादी सुमन कुमार से तय हुई. सुमन कुमार अपने परिवार के साथ लगभग 45 सालों से दिल्ली में रह रहा है. सुमन ने गांव में हेलिकॉप्टर से एंट्री की जिसे देखने गांव के हजारों लोग पहुंचे. बताया जा रहा है कि दुल्हन की विदाई भी हेलिकॉप्टर से ही होगी. लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी हेलीकॉटर में विदा होगी. दूल्हे को देखने आस पास के गांव के महिला, पुरुष एवं बच्च-बूढ़े सब एक जुट हुए.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2EMY0a2

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...