Wednesday, March 13, 2019

VIDEO: गैस भरवाते वक्त वैन में लगी आग, मूकदर्शक बने रहे लोग

शाहजहांपुर में गाड़ियों में गैस भरने का अवैध कारोबार धडल्ले से जारी है जिसके चलते गाडियों का नुकसान हो रहा है और साथ ही लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है. ऐसा ही मामला थाना पुवायां इलाके में देखने को मिला जहां गैस भरते समय वैन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई. वैन में आग लगते ही गैस भर रहा कर्मचारी मौके से फरार हो गया और लोग आग बुझाने के बजाय वीडियो बनाते रहे. कुछ देर बाद पास के वर्कशॉप के कर्मचारियों ने पम्प खोलकर आग पर काबू पाया. इसी बीच सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके आने से पहले ही आग बुझा दी गई थी.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2NWBSNo

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...