Friday, March 8, 2019

Women’s Day 2019 Quotes Images / महिला दिवस आज, शेयर करें ये कोट्स इमेज, ऐसे कहें हैप्पी वूमेन डे

नई दिल्ली.आज महिला दिवस है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने, उन्हे समाज में बराबरी का दर्जा दिलवाने और उन्हे अपने आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ही हर साल महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की औपचारिक घोषणा 1917 में की गई थी।जिसे अब बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग सोशल मीडिया के ज़रिए महिलाओं से संबंधित अपने संदेश और अपने विचार साझा करते हैं। तमाम कार्यक्रमों का आयोजन होता है। कई दफ्तरों और संस्थानों में महिलाओं को छुट्‌टी भी दी जाती है। अगर आप इस दिन की शुभकामनाएं एक दूसरे के साथ साझा करना चाहते हैं तो ये खास महिला दिवस कोट्स इमेज शेयर कर सकते हैं। इन कोट्स इमेज को आप ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक के ज़रिए साझा किया जा सकता तो वहीं इन्हे अपना वॉट्सएप स्टेटस भी बनाया जा सकता है।1909 में मना पहला महिला दिवसआपको बता दें कि सबसे पहला महिला दिवस 1909 में न्यूयॉर्क में मना जिसके बाद 1917 से इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी गई और 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XGdTGE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...