नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, हर दल अपनी पूरी जी जान से जुटा है ताकि इस बार कोई कोर कसर बाकी ना रहे। लेकिन चुनाव से ठीक 10 दिन पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट को हटा दिया है। फेसबुक ने दलील दी है कि इन पेजों से अप्रमाणिक सूचनाएं वायरल हो रही हैं साथ ही लोगों के साथ फर्जी संपर्क भी साधा जा रहा है। यही कारण है कि इन पेजों को बंद किया जा रहा है। वही इस तरह चुनाव से पहले बड़ी संख्या में पेजों के बंद होने से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका मलगा है।कांग्रेस के हैं 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्सआपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। लेकिन जांच में सामने आया है कि लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल कर अपने कंटेंट और पोस्ट को फैलाया है जिससे कई ग्रुप इनके झांसे में भी आए हैं। बताया जा रहा है कि इन 687 पेजों को ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए हटाया गया है। क्योंकि ऐसे फर्जी पेज लोगों को गुमराह कर रहे थे।11 अप्रैल को है पहले चरण का मतदानआपको बता दें कि 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है। कुल 7 चरणों में मतदान प्रक्रिया 19 मई को संपन्न होगी। इसके बाद मतगणना 23 मई, 2019 को होगी।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I49gRt
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment