चेन्नई. आईपीएल सीजन 12 में शनिवार को पहला मुकाबलाचेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इसमें चेन्नई ने पंजाब को 22 रन से हरा दिया।चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। चेन्नई ने 160 रन बनाए।शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसि ने शानदार शुरुआत की। वॉटसन 24 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। डुप्लेसि ने 38 गेंद पर 54 रन बनाए। इसमें 4 छक्के शामिल रहे। बाद में धोनी ने 23 गेंद पर 37 और रायडू ने 15 गेंद पर 21 रन बनाए। किंग्स के कप्तान आर. अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए।जवाबी पारी खेलने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 138 रन पर सिमट गई। गेल और मयंक अग्रवाल को हरभजन ने एक ही ओवर में चलता कर शुरुआत बिगाड़ दी। गेल ने 5 रन बनाए और मयंक खाता ही नहीं खोल पाए। केएल. राहुल ने 47 गेंद पर 55 रन बनाए। मिलर 6 रन पर आउट हुए। सरफराज खानने 67 रन बनाए, लेकिन वो टीम को नहीं जिता सके। चेन्नई के लिए हरभजन ने 2 और ब्रावो की जगह खेल रहे कुग्लीघन ने भी 2 ही विकेट ले लिए।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2uUnnRj
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment