नई दिल्ली. हनुमान चालीसा..जिसके पाठ से बनते हैं बिगड़े काम..जिसे सुनकर मिलता है मन को सुकून। आजहनुमान जयंती है।इस दिन लोग खासतौर से हनुमान मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं कई लोग हनुमान जयंती पर व्रत भी रखते हैं। कहते हैं हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ करना सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है। यही कारण है कि हनुमान जयंती के दिन लोग हनुमान मंदिरों में या फिर घर में मौजूद पूजा स्थल पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं जिससे उन्हे पुण्य अर्जित होता है। वही कई हनुमान भक्त इस दिन श्री रामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ भी करते हैं। यही कारण है कि हम इस शुभ दिन आपके लिए हनुमान चालीसा वीडियो लाएं हैें वो भी Lyrics के साथ।हनुमान चालीसाश्रीगुरु चरन सरोज रजनिज मनु मुकुरु सुधारिबरनउँ रघुबर बिमल जसुजो दायकु फल चारिबुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमारबल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकारजय हनुमान ज्ञान गुन सागरजय कपीस तिहुँ लोक उजागरराम दूत अतुलित बल धामाअंजनि-पुत्र पवनसुत नामामहाबीर बिक्रम बजरंगीकुमति निवार सुमति के संगीकंचन बरन बिराज सुबेसाकानन कुण्डल कुँचित केसाहाथ बज्र औ ध्वजा बिराजेकाँधे मूँज जनेउ साजेशंकर सुवन केसरी नंदनतेज प्रताप महा जग वंदनबिद्यावान गुनी अति चातुरराम काज करिबे को आतुरप्रभु चरित्र सुनिबे को रसियाराम लखन सीता मन बसियासूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावाबिकट रूप धरि लंक जरावाभीम रूप धरि असुर सँहारेरामचन्द्र के काज सँवारेलाय सजीवन लखन जियायेश्री रघुबीर हरषि उर लायेरघुपति कीन्ही बहुत बड़ाईतुम मम प्रिय भरतहि सम भाईसहस बदन तुम्हरो जस गावैंअस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैंसनकादिक ब्रह्मादि मुनीसानारद सारद सहित अहीसाजम कुबेर दिगपाल जहाँ तेकबि कोबिद कहि सके कहाँ तेतुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हाराम मिलाय राज पद दीन्हातुम्हरो मंत्र बिभीषन मानालंकेश्वर भए सब जग जानाजुग सहस्र जोजन पर भानुलील्यो ताहि मधुर फल जानूप्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहींजलधि लाँघि गये अचरज नाहींदुर्गम काज जगत के जेतेसुगम अनुग्रह तुम्हरे तेतेराम दुआरे तुम रखवारेहोत न आज्ञा बिनु पैसारेसब सुख लहै तुम्हारी सरनातुम रच्छक काहू को डर नाआपन तेज सम्हारो आपैतीनों लोक हाँक तें काँपैभूत पिसाच निकट नहिं आवैमहाबीर जब नाम सुनावैनासै रोग हरे सब पीराजपत निरन्तर हनुमत बीरासंकट तें हनुमान छुड़ावैमन क्रम बचन ध्यान जो लावैसब पर राम तपस्वी राजातिन के काज सकल तुम साजाऔर मनोरथ जो कोई लावैसोई अमित जीवन फल पावैचारों जुग परताप तुम्हाराहै परसिद्ध जगत उजियारासाधु सन्त के तुम रखवारेअसुर निकन्दन राम दुलारेअष्टसिद्धि नौ निधि के दाताअस बर दीन जानकी माताराम रसायन तुम्हरे पासासदा रहो रघुपति के दासातुह्मरे भजन राम को पावैजनम जनम के दुख बिसरावैअन्त काल रघुबर पुर जाईजहाँ जन्म हरिभक्त कहाईऔर देवता चित्त न धरईहनुमत सेइ सर्ब सुख करईसङ्कट कटै मिटै सब पीराजो सुमिरै हनुमत बलबीराजय जय जय हनुमान गोसाईंकृपा करहु गुरुदेव की नाईंजो सत बार पाठ कर कोईछूटहि बन्दि महा सुख होईजो यह पढ़ै हनुमान चालीसाहोय सिद्धि साखी गौरीसातुलसीदास सदा हरि चेराकीजै नाथ हृदय महँ डेरापवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूपराम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2XnbqQl
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment