Wednesday, April 10, 2019

Lok Sabha Elections 2019 Live /मोदी बोले- वो कहते थे ‘चौकीदार चोर है, लेकिन नोटों के बक्से कहां से निकल रहे हैं’; सुप्रीम कोर्ट का मोदी की बायोपिक पर रोक से इनकार

Lok Sabha Elections 2019 Live Updates: चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए (NDA) की तरफ से मोर्चा संभाल रहे हैं तो यूपीए के प्रचार की कमान राहुल गांधी के पास है। यूपी में मायावती-अखिलेश का महागठबंधन भी ताकत झोंक रहा है। बयानों का दौर तीखा होता जा रहा है तो आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनकी पार्टी यानी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मोदी ने मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ (CM Kamal Nath) के सहयोगियों के यहां पड़े आयकर छापों का जिक्र करते हुए कहा- ये पिछले 6 महीने से बोल रहे हैं ‘चौकीदार चोर है’, लेकिन आप बताइए कि नोट कहां से निकले? असली चोर कौन है? दूसरी तरफ, ऐन चुनाव के वक्त मोदी पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर रोक के लिए लगाई गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। bhaskar.com आपको लोकसभा चुनाव से जुड़ी तमाम अहम खबरों पर लाइव अपडेट्स दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2G4mniX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...