Sunday, April 7, 2019

RCB vs DC Live Score/ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला अब से कुछ देर बाद; आरसीबी को पहली जीत की तलाश

बेंगलुरु.IPL 2019 RCB vs DC Live Cricket Score: आईपीएल सीजन 12 यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में अब से कुछ देर बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जाहिर है रॉयल चैलेंजर्स को अपने फैन्स के सामने खेलने का फायदा मिल सकता है। विराट कोहली की टीम को अब भी इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है। पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स में उसे जीत की पूरी उम्मीद थी लेकिन ऐन वक्त पर ‘आंद्रे तूफान’ आया और एक झटके में सपना भी टूट गया। उस मैच में आंद्रे रसेल ने महज 13 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। चिन्नास्वामी स्टेडियम का विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार रहता आया है लेकिन इस विकेट पर हल्की घास भी है। यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है। Dainikbhaskar.com आपको इस मैच के तमाम लाइव अपडेट्स दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2D2HKjX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...