बेंगलुरु. आईपीएल 2019 यानी सीजन 12 में आज 42वां मुकाबला खेला जाना है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब की भिड़ंत होगी। अब ये करीब-करीब तय है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी। बेंगलुरु ने शुरुआत के सभी 6 मैच गंवा दिए। बाद के चार मुकाबलों में से उसमें तीन में जीत दर्ज जरूर की लेकिन प्लेऑफ की मंजिल के लिए नाकाफी है। दूसरी तरफ, किंग्स इलेवन पंजाब है। उसने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पंजाब ने 10 में से 5 मैच जीते और इतने ही हारे। किंग्स के लिए चिंता की बात उनके स्ट्राइक बॉलर मुजीब उर रहमान की फिटनेस है। अब तक पंजाब के टीम मैनेजमेंट ने रहमान की फिटनेस को लेकर कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी है। इस मैच में क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी. डिविलियर्स के साथ ही केएल. राहुल पर भी नजरें रहेंगी। बहरहाल, इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कुछ इस तरह हो सकती हैं।ये हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग 11विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी. डिविलियर्स, मोईन अली, मार्कस स्टोइनिस, आकाशदीप नाथ, पवन नेगी, उमेश यादव, डेल स्टेन, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल। और ये हो सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग 11आर. अश्विन (कप्तान), केएल. राहुल. क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सरफराज खान, हार्डुस विजोन, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2PsqDgc
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment