Tuesday, April 2, 2019

VIDEO VIRAL: पुलिस की शह पर वसूली कर रहा माइनिंग अफसर जब फर्जी निकला

राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में फर्जी खनन अधिकारी के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल पुलिस ने एक बालू लदे ट्रक को रोककर चालक को माइनिंग की रसीद दिखाने फर्जी खनन अधिकारी के पास भेजा. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को पैसे देकर निकल जाने की सलाह दी. ट्रक चालक ने अपने ट्रक मालिक को पूरे मामले के बारे में सूचित किया. ट्रक मालिक ने मौके पर पहुंचकर फर्जी अधिकारी का परिचय पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और मौके से फरार हो गया. आशंका जताई जा रही है कि पुलिस और फर्जी खनन अधिकारी मिलकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. ट्रक मालिक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस के आला अधिकारियों को भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2UrcHIg

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...