हैदराबाद में भोलकपुर के एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है. इस घटना का वीडियो भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि गोदाम में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आस पास के लोगों ने आग बुझाने की तमाम कोशिशें की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन आग पर काबू पाया जाता इससे पहले ही काफी नुकसान हो गया. हालांकि इस हादसे में किसी जान का कोई नुकसान न होने की खबर है.from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2P57bWN
No comments:
Post a Comment