Saturday, April 20, 2019

VIDEO: पुलिसकर्मियों का सिरदर्द बना शराबी, मशक्कत के बाद ऐसे ले गए कोतवाली

सोशल मीडिया पर वायरल होता ये वीडियो ड्राई एरिया राम नगरी अयोध्या का है, जहां एक शराबी युवक आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया. सड़क किनारे बैठ कर शराब पी रहे युवक जय मिश्रा को उठाकर जीप में बैठाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए. अपने बेटे को बचाने के लिए एक मां भी पुलिस के पीछे लगी रही और आखिरकार अपने बेटे के साथ जीप में बैठकर कोतवाली तक गई. दरअसल जय मिश्रा अपने घर के बाहर खुलेआम स्कूटर पर शराब पीकर बवाल कर रहा था. शिकायत होने पर यूपी हंड्रेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शराबी युवक को जीप में बिठाकर कोतवाली ले गई.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2Gi8hdN

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...