Thursday, April 18, 2019

VIDEO: थोड़ी देर और होती तो बाइक के साथ जल जाता वो परिवार

इटावा में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर पुलिसकर्मियों की बहादुरी से तीन जिंदगियां बच गईं. दरअसल एक रेसर मोटरसाइकिल पर पति पत्नी अपने बच्चे के साथ जा रहे थे इसी बीच उनकी बाइक में भयंकर आग लग गई लेकिन तेज धूप और तेज रफ्तार होने की वजह से उन्हें पता नहीं चल सका कि उनकी बाइक के निचले हिस्से में आग लग चुकी है. डायल हंड्रेड की टीम ने यह खतरनाक नजारा देखा और 4 किलोमीटर तक रेसर बाइक का पीछा किया. बाइक चालक को सावधानी से रोका गया और आग बुझाई गई. पुलिस कर्मियों की संवेदनशीलता की विभाग ने प्रशंसा की है. खबर है कि इस बहादुर काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2DitWlj

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...