Friday, April 26, 2019

VIDEO: आरोपी की हिरासत में मौत, लोगों ने जमकर मचाया हंगामा

इंदौर के गांधीनगर थाने में चोरी के आरोपी की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस हंगामे से पहले लोगों ने थाने में तैनात पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की लेकिन मांग पूरी न होते देख लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. बताया गया कि इस दौरान नाराज़ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिसकी वजह से पुलिस को लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा. जल्द ही पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया. कुछ देर बाद ही मंत्री जीतू पटवारी भी वहां पहुंचे जिनको लोगों ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. जीतू पटवार ने आरोपी पुलिसवालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई का भरोसा दिया. वहीं इस मामले में गांधीनगर थाने के चार पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2GGuTpG

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...