Thursday, April 25, 2019

मतदान के दौरान गड़बड़ी, लोगों ने चुनाव कर्मचारी को जमकर पीटा, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत पर कुछ लोगों ने एक पोलिंग बूथ के पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट की. आरोप है कि पीठासीन अधिकारी लोगों से एक पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे थे जिसकी जानकारी मिलते ही पोलिंग बूथ के बाहर मौजूद दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हो गए और पुलिसवालों के सामने ही पीठासीन अधिकारी को पीटने लगे. इस दौरान पीठासीन अधिकारी को वहां मौजूद पुलिसवालों ने बचाने की भी कोशिश की लेकिन गुस्साए कार्यकर्ता शांत नहीं हुए. मारपीट की वजह से मतदान में जुटे दूसरे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों का विरोध करने लगे. हंगामे के बाद प्रशासन ने पीठासीन अधिकारी को बदल कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2GDtJew

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...