Thursday, April 4, 2019

Yesterday IPL Winner MI vs CSK/ आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली हार; मुंबई इंडियंस ने 37 रन से शिकस्त दी, हार्दिक मैन ऑफ द मैच

मुंबई. Yesterday IPL Match Winner Team Result MI vs CSK Score: मुंबई इंडियंस ने बुधवार रात आईपीएल 12 के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से हरा दिया। ये मुंबई की चार मैच में दूसरी जीत है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में चार मैचों में ही पहली हार है। वानखेड़े के इस विकेट पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 8 गेंदों पर 25 रन और 3 विकेट लेने वाले मुंबई के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच बने।कैसी रही मुंबई की बैटिंग?मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। क्विंटन डिकॉक 7 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 18 गेंद पर 13 रन बनाकर चलते बने। युवराज ने भी बेहद निराश किया और एक गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने 32 गेंद पर 42 रन बनाने के बाद डग आउट की राह पकड़ी। इसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। वो 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। पोलार्ड ने 7 गेंद पर 17 और हार्दिक पांड्या ने 1 चौके और 3 छक्कों के साथ 8 गेंद पर 25 रन की छोटी लेकिन जबरदस्त पारी खेली।इस तरह मुंबई ने 20 ओवर में 170 रन बनाए।चेन्नई की गेंदबाजीचेन्नई की तरफ से इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। दीपक चाहर ने 3 ओवर में 21 रन देकर डिकॉक का विकेट लिया। रविंद्र जडेजा ने 2 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए और 1 विकेट लिया। चेन्नई का जवाबी सफर कैसा रहा?171 रन के लक्ष्य का पीछा करते चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी मुंबई की तरह खराब रही। मुंबई ने आज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेरहेनडार्फ को पहला ओवर दिया। वो सिर्फ दो दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलकर मुंबई टीम से जुड़े हैं। उन्होंने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही कमाल किया और अम्बाति रायडू को विकेट कीपर डिकॉक के हाथों कैच करा दिया। अगला ओवर लसिथ मलिंगा ने किया। पहली ही गेंद पर वॉटसन बचे लेकिन 2 गेंद बाद ही वो कवर्स पर पोलार्ड को कैच दे बैठे। उन्होंने 6 गेंद में 5 रन बनाए। सुरेश रैना को बेरहेनडार्फ ने काफी परेशान किया। एक ही ओवर में दो बार तो बचे लेकिन तीसरी बार कवर बाउंड्री पर पोलार्ड ने जबरदस्त कैच पकड़ा। रैना ने 15 गेंद पर 16 रन बनाए। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था।रंग में नहीं थे धोनीइसके बाद धोनी आए। वो बहुत सहज नजर नहीं आ रहे थे। हार्दिक पांड्या के पास रफ्तार भी है और उछाल भी। धोनी उनके सामने परेशान नजर आ रहे थे। इस बार छोटे पांड्या ने शॉर्ट गेंद की, ये उछली। माही उसे पुल करने गए लेकिन स्कवेयर लेग पर सूर्यकुमार ने कैच कर लिया। धोनी ने 21 गेंद पर 12 रन बनाए। इसके 2 गेंद बाद ही रविंद्र जडेजा ने हटकर कट करने की कोशिश की और विकेट कीपर डिकॉक को कैच दे बैठे।केदार जाधव ने हाफ सेंचुरी पूरी की। वो 54 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि, इसके बाद कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी।गेंदबाजी मुंबई कीमुंबई की तरफ से जेसन बेरहेनडार्फ ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। मलिंगा ने अपने 4 ओवर में 34 रन दिए और 3 विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या ने भी गजब की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। बुमराह ने 4 ओवर में 27 रन देकर किफायती गेंदबाजी की लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OKnoR8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...