Wednesday, April 3, 2019

Yesterday IPL Winner RR vs RCB / 1 गेंद पहले जीती राजस्थान रॉयल्स; श्रेयस गोपाल और बटलर का शानदार प्रदर्शन

जयपुर. Yesterday IPL Match Winner Team Result RR vs RCB Score: आईपीएल 2019 के एक अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से शिकस्त दे दी। टॉस राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले बैटिंग करने को कहा।विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने अच्छी शुरुआत की। विराट रंग में और विश्वास से भरे थे। ऐसा लगा जैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करना चाहती है। पहले पॉवर प्ले में 48 रन बने और पटेल ने जोफ्रा आर्चर की तीन लगातार गेंदों पर चौके लगाए। इसके बाद श्रेयस गोपाल की गुगली को विराट कोहली पढ़ नहीं पाए। शरीर से दूर ड्राइव करना चाहते थे लेकिन लाइन मिस कर गए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 25 गेंद पर 23 रन बनाए। इसमें तीन चौके थे। डिविलियर्स बहुत कॉन्फिडेंट नजर नहीं आ रहे थे। एक शानदार चौका लगाया लेकिन इसके बाद श्रेयस गोपाल को उनकी ही गेंद पर कैच थमा बैठे। इसके पहले वाली गेंद पर भी वो बाल-बाल बचे थे। लेकिन फिर भी गलत शॉट खेल गए। उन्होंने 9 गेंद पर 13 रन बनाए। पार्थिव पटेल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सीट बुक कर सकते हैं। और ये ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी है।पटेल ने 29 गेंद पर 59 रन बनाए। इसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था।पटेल ने काफी देर तक किला लड़ाया लेकिन बाद में वो भी आउट हो गए। उन्हें आर्चर ने कप्तान रहाणे के हाथों कैच कराया। पटेल ने 41 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। इसमें 1 छक्का और 9 चौके शामिल थे। 163.41 स्ट्राइक रेट रहा। बाद में मार्कस स्टोइनिस ने भी अच्छी बैटिंग की और 28 गेंद पर 31 रन बनाए। मोईन अली ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए। इस तरह बेंगलुरु ने 20 ओवर में 158 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से श्रेयस गोपाल ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लिए। वो मैन ऑफ द मैच भी बने।जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला लेकिन रन खर्च किए 47, जो उनके हिसाब से काफी ज्यादा थे।Shreyas Gopal bags the Man of the Match award for his brilliant bowling figures of 3/12 👏👏 pic.twitter.com/p05TW0kBtZ— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2019 दो विकेट और दो सपनेविराट कोहली और एबी. डिविलियर्स का विकेट कौन गेंदबाज नहीं लेना चाहेगा। श्रेयस गोपाल का शायद यही सपना रहा होगा। जब कोहली को उन्होंने गुगली पर बोल्ड किया तो सेलिब्रेशन देखने लायक था। इसके बाद एबीडी को भी कैच एंड बोल्ड कर दिया। और फिर तीसरा भी। इस बार शिमरॉन हेटमायर उन्हें विकेट कीपर जोस बटलर ने कैच किया। हेटमायर ने 9 गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाया।और राजस्थान रॉयल्स का जवाबजवाब में राजस्थान की तरफ से अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर ने शुरुआत की। नवदीप सैनी की गेंद पर विराट ने रहाणे का कैच टपका दिया। ये कैच उन्हें महंगा पड़ा। इसके बाद रहाणे और बटलर ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की। वर्ल्ड कप 2019 के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है और अजिंक्य रहाणे दौड़ में हैं और होना भी चाहिए। रायडू वाली जगह क्या उन्हें दी जा सकती है? ये आप भी सोचिए। हालांकि, इसी बीच युजवेंद्र चहल की एक गुगली को वो कट करने गए और LBW हो गए।उन्होंने 20 गेंद पर 22 रन बनाए और 4 चौके लगाए।बात आगे कीरहाणे के बाद स्टीव स्मिथ आए। बॉल टैम्परिंग में बैन होने के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने एक साथ इस आईपीएल से वापसी की। वॉर्नर का बल्ला बोल रहा है लेकिन स्मिथ का बैट जैसे नाराज है। सवाल ये भी कि क्या स्मिथ को कप्तानी तो दूर, वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलेगी? वैसे इस मैच में वो ठीक खेले। 31 गेंद में 38 रन बनाए। इसमें 2 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें सिराज की गेंद पर उमेश यादव ने कैच किया। जोस बटलर ने इस सीजन का अपना पहला अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने इसके लिए 38 गेंदें खेलीं।हालांकि, इसके बाद बटलर भी आउट हो गए चहल की फ्लिपर पर। स्टोइनिस ने उनका कैच पकड़ा। बटलर ने 43 गेंद पर 59 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। चहल और श्रेयस गोपाल ने बताया कि टी20 में स्पिनर्स कितने अहम हैं। मैच फिर भी आखिरी ओवर तक गया। और सिर्फ 1 गेंद पहले राहुल त्रिपाठी ने उमेश की गेंद पर छक्का लगाकर राजस्थान को जीत दिला दी। उन्होंने 23 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए। इनमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IckxPP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...