Friday, May 17, 2019

मुरादाबाद पुलिस सुस्त और बाइक चोर चुस्त, देखें CCTV

मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र के प्रिंस रोड पर जहां हर समय डायल 100 की कई गाड़ियां लगातार गश्त करती हैं, वहां सीसीटीवी में रिकॉर्ड बाईक चोरी की इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के बाहर से चोर बड़ी बेफिक्री से बिना किसी डर के एक मोटरसाइकिल को चुरा ले गया. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी में कैद घटना में साफ साफ दिख रहा है युवक कितनी आसानी से वाहन को उठाता है और आराम से लेकर निकल रफूचक्कर हो जाता है. मुरादाबाद के एस पी ट्रैफिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/30nEvgS

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...